शिवगंज , सिरोही/राजस्थान ।

हरिश दवे,

महाराजा अग्रसेन एक इतिहास, विचारधारा एक संस्कृति है: लोढ़ा- तहसील रोड़ पर महाराज अग्रसेन सर्किल घोषित होने के 14 साल बाद स्थापित हुई प्रतिमा ।

  • समारोह पूर्वक विधायक संयम लोढ़ा ने किया मूर्ति का अनावरण

अग्र वंश के प्रर्वतक महाराजा अग्रसेन के नाम से शहर के तहसील रोड पर स्वीकृत किए गए चौराहे पर करीब चौदह साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण हुआ।

इस भव्य प्रतिमा का मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने भामाशाह विनोद अग्रवाल परिवार की उपस्थिति में विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सिरोही उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, आबूरोड़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष अश्विन गर्ग, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, अग्रवाल समाज सुमेरपुर अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल समाज शिवगंज अध्यक्ष देवीलाल अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवराज अग्रवाल आदि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि अग्रवाल समाज में महाराजा अग्रसेन के प्रति कितनी श्रद्धा है इसका आभास इस कार्यक्रम को देखकर ही हो रहा है। जो कार्यक्रम उद्घाटन का था आप सभी के भाव ने उसे उत्सव बना दिया है। विधायक ने कहा कि कोई भी महापुरूष किसी जाति विशेष के नहीं होते, उनके कर्म उनके सिद्धांत और उनके विचार जन जन को उनसे जोड़ते है। विधायक ने कहा कि महाराज अग्रसेनजी एक इतिहास है, एक विचारधारा और एक संस्कृति है। जिन्होंने इस देश को प्रकाशमान किया है। महाराजा अग्रसेन के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि हमें महाभारत काल से जोड़ती है। महाभारत के दौरान जब अर्जुन ने शस्त्र फैंक दिए थे, उस समय श्रीकृष्ण ने उनको भविष्य क्या है पर उद्बोद्यन दिया। उस समय उनकी वाणी से जो शब्द निकले वह गीता में बदल गए। आज पूरे विश्व में गीता ही एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंति मनाई जाती है। विधायक ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के पिता वल्लभ सेन उस समय पांडवों की तरफ से युद्ध लड़े और वीरगति को प्राप्त हुए थे। उसके बाद महाराजा अग्रसेन का राजतिलक हुआ। उनकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि वे थे तो राजा मगर वे प्रजा को अधिक महत्व दिया करते थे। गिरे हुए को उपर उठाना उनकी बड़ी सोच थी। उनके राज्य में जब भी कोई परिवार आता था तो यह नियम था कि उनके राज्य का प्रत्येक व्यक्ति उस परिवार को एक ईंट तथा एक पैसा दिया करता था ताकि वह परिवार अपने आप को स्थापित कर सके। इस कारण उन्हें समाजवाद का प्रर्वतक भी बताया गया। विधायक लोढ़ा ने कहा कि बताते है कि राज्यकार्य करते करते जब वे सन्यास लेकर सब कुछ छोड़ कर चले गए उसके बाद उनके राज्य में भीषण आग लगी और उनके राज्य के लोगों को पलायन करना पडा। इसी कारण से अग्र वंश के लोग पूरे देश भर में फैल गए। आज देश का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां अग्रवाल परिवार अपना व्यापार नहीं करता हो।

विधायक ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग हमारे देश की जनसंख्या में अनुसार मात्र एक प्रतिशत ही है, मगर देश की अर्थव्यवस्था में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है, इस समाज के लोग भले ही एक प्रतिशत हो मगर टेक्स २५ प्रतिशत भरते है तथा समाजिक कार्यो में भी सदैव आगे रहते है।विधायक लोढ़ा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा उनके हाथों से अनावरित करवाने का सौभाज्य प्रदान करने के लिए अग्रवाल समाज और समाजसेवी गंगाराम गोयल का आभार प्रकट किया। साथ ही अग्रसेनजी की सुंदर और भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए भामाशाह विनोद अग्रवाल परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भामाशाह विनोद अग्रवाल ऐसी शख्शियत है जो सदैव ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में बढ़ चढक़र भाग लेते है। कार्यक्रम को समाजसेवी गंगाराम गोयल ने भी संबोधित करते हुए महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित करवाने में सहयोग करने के लिए विधायक लोढ़ा का समाज की ओर से आभार प्रकट किया।

*अग्रसेन महाराज के जयकारो के बीच हुआ अनावरण*

इससे पूर्व विधायक के समारोह स्थल पहुंचने पर अग्रवाल समाज एवं भामाशाह परिवार की ओर से उनका बैंडबाजों की धून के बीच पुष्पहार पहनाकर व सौमेया कर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक ने भामाशाह परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से शीलालेख का अनावरण कर मूर्ति से लाल वस्त्र हटाकर विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र महाराजा अग्रसेन के जैकारों से गूंज उठा। *विधायक का 25 किलो के हार से किया स्वागत* इस अवसर पर आयोजित समारोह में अग्रवाल समाज की ओर से भामाशाह परिवार एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों ने विधायक संयम लोढ़ा को २५ किलो फूलों से निर्मित हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज एवं भामाशाह परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पहार, शॉल एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका प्रशासन की ओर से अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत ने भी विधायक का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। *इनकी रही मौजूदगी* इस अवसर पर आयोजित समारोह में भामाशाह परिवार की वंदना अग्रवाल, भागीरथ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मख्खनलाल अग्रवाल, पोपटलाल अग्रवाल, बाबूभाई अग्रवाल, पुखराज मित्तल, हरिशंकर मेवाडा, अरुण भाई जयना, अग्रवाल महिला मंडल शिवगंज अध्यक्ष उषा अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल छावणी अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल थ्रीपी, नगर कांगे्रस अध्यक्ष मदन माली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, युथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नफीसा सिलावट, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मीना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जूली चौहान, महादेव महिला मंडल अध्यक्ष उषा सोनी, ओमबाला परमार, जितेन्द्रसिंह राव, सुरेशसिंह राव, कुशल देवडा, पार्षद हबीब शेख, मालमसिंह, जगवीरसिंह, अल्पेश माली, राजेन्द्रसिंह, बंटी माली, महेन्द्र राठौड, डॉ रवि शर्मा, अशोक परमार, गोशाला मंत्री बाबूलाल परिहार, खेमसिंह चौधरी, सुमेरपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष चर्तुभूज शर्मा पप्पू पंडीत,जयसिंह राठौड सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। मंच का संचालन भरत रावल, भुपेन्द्र गोयल ने किया।

Share.
Leave A Reply