सिरोही | राजस्थान,

तीन दिवसीय सिरोही स्थापना महोत्सव में मचेगी धूम ।

(हरीश दवे),

सिरोही स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के सन्दर्भ में जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया कि इस महोत्सव का आगाज 21 अप्रेल की संध्या से शुरू होकर 23 अप्रैल तक निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए समस्त अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। कार्यक्रम में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, निकाय एवं पंचायत स्तर पर होर्डिग्स लगाने , निकाय स्तर पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए । बैठक में उन्होंने नोडल अधिकारी के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।   

 बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी. शुभमंगला, अति. जिला कलक्टर, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे, समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  

Share.
Leave A Reply