सिरोही ||

अम्बेड़कर जयंती पर 13 व 14 अप्रेल को होंगे विभिन्न कार्यक्रम आदिवासी कलाकार देंगे प्रस्तुति: मेघवाल ।

सिरोही(हरीश दवे),

अखिल भारतीय भारत-रत्न नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति एवं भारत-सरकार, राज्य-सरकार एवं जिला प्रषासन के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की 132 जन्म जयन्ति समारोह हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी। नेताजी फाउण्ड़ेषन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी श्री लुम्बाराम मेघवाल ने मीड़िया को बताया कि दिनांक 13 अप्रेल 2023 को बाबा साहब अम्बेड़करजी की जन्म की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय सिरोही की झुग्गी झोपड़ी की गरीब बस्तीयों में दोपहर 12ः30 बजे स्व. श्री नारायण पुत्र स्व. श्री तलसाराम मेघवाल नवीन भावरी के सौजन्य से गरीब परिवारो को फल, कपड़े, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्रीयां वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 14 अप्रेल 2023 को आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षैत्र आबूरोड़ के ग्राम पंचायत देलदर में प्रातः 09 बजे बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की विषाल शोभायात्रा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ निकाली जायेगी एवं प्रातः 11ः30 बजे बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर का मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को भारी सफलता के षिखर पर पहुँचाने हेतु नेताजी फाउण्ड़ेषन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी श्री लुम्बाराम मेघवाल ने आबूरोड़ के देलदर क्षैत्र का दौरा किया एवं आदिवासीयांे के लगभग 250 लोगों के बीच एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी आदिवासीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री मेघवाल ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा कर समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए निर्देष दिये और कहा कि कार्यक्रम में जन सहभागिता सुनिष्चित करने के लिए सोषल मीड़िया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। देलदर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गीमाराम भील को निर्देषित किया कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आमजन को भाग लेने के लिए प्रेरित करे। यह कार्यक्रम हर भारवासी के लिए हैं तथा देलदर गांव से अधिक से अधिक सहभागिता हो और श्री मेघवाल ने जिलेवासियो को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने हेतु ग्राम पंचायत से अनुरोध किया। श्री मेघवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की जन्म जयन्ती समारोह में देलदर गांव के सभी सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठनों, राजनीतिक संगठनों, युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापक बंधूओं व तमाम देलदर गांव के आदिवासीयों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल कर अहम भूमिका अदा करने का बैठक में अनुरोध किया गया। बाबा साहेब की जयन्ति मंे आदिवासी लोक नृत्य ढोल कुडी नृत्य, आदिवासी टिमली नृत्य, वालर नृत्य, घूमर नृत्य, भंगार वाला कार्यक्रम की उम्दा प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जायेगा। उपरोक्तानुसार आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत देलदर के सरपंच श्री गीमाराम भील, अध्यापक श्री छोगाराम मेघवाल, भील समाज 25 गांवों के अध्यक्ष श्री गेरसाराम सहित काफी तादाद में आदिवासी लोग बैठक में मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर देलदर गांव के मेघवाल वास में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजे रामापीर मंदिर में बैठक का आयोजन कर बाबा साहेब की जयन्ति को धुमधाम से मनाने हेतु उनसे भी मार्गदर्षन देकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने हेतु उन्हें पाबन्द किया गया जिसमें सभी मेघवालों ने पूर्ण सहयोग देकर राष्ट्रीय कार्यक्रम को भारी सफलता के षिखर पर पहुँचाने में अपनी प्रतिबद्धता व वचनबद्धता को दोहराया। इस कार्यक्रम में श्री मोहनलाल जोगसन, श्री कन्हैयालाल, मेघवाल, षंकरलाल मेघवाल, परेषकुमार जोगसन, छोगाराम मेघवाल, सुभाष कुमार परमार, राजु परमार, दिताराम गरासिया, रमेषलाल जोगसन, गणेषलाल जोगसन, पूर्व नायब तहसीलदार श्री गीलाराम मेघवाल, प्रधानाध्यापक श्री छगनलाल मेघवाल, चुन्नीलाल जोगसन, कान्तिलाल जोगसन, सीताराम जोगसन सहित काफी तादाद में मेघवाल उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply