सिरोही ||
महात्मा गांधी विद्यालय की प्रतिभाएं इण्डो-नेपाल समरसता सम्मान से सम्मानित ।
सिरोही(हरीश दवे),
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिरोही के गायन दल एवं उसके प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के द्वारा शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में ‘‘राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड 2023’’ से सम्मानित किया गया। इस मंच के संरक्षक नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानन्द झा, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एम. पी. टोरडी एवं इण्डियन लाफ्टर चैलेंज फेम ख्याली सहारण के द्वारा दिलीप कुमार शर्मा एवं गायन दल की लीडर दिशा माली को स्वर्ण पदक, साफा, माला, शाॅल एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। समारोह में महात्मा गांधी विद्यालय सिरोही की बालिकाओं ने नेपाल व भारत का राष्ट्रगान गाकर उपस्थित जन समूह को अभिभूत कर दिया।महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिरोही को स्थापित हुए चार वर्ष हुए है। उल्लेखनीय बात यह है कि इस विद्यालय की बालिकाओं का गायन दल विश्व के 8 देशों के राष्ट्रगान के गायन के साथ साथ करीब 25 राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय भाषाओं में गायन की दक्षता रखता है। बालिकाओं के इस हुनर को देखकर हर कोई हतप्रभ रह जाता है। इस दल के मार्ग दर्शक के रूप में सांस्कृतिक प्रभाग प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा का कार्य अति प्रशंसनीय है। उक्त दल के सम्मान के दौश्रान दल प्रभारी टीना माहुर के साथ दिशा माली, निकिता पंवार, प्रियल माली, प्रियंका पटेेल एवं प्राची सिंह राणावत भी शामिल रहें।

