सिरोही ||
नाबार्ड द्वारा वेबटेक पर बेसिक कम्प्यूटर मय टैली कोर्स का शुभारम्भ ।
सकारात्मक सोच एवं दृढ़ संकल्प से किये कार्य से सफलता प्राप्ति: संयम लोढ़ा
सिरोही(हरीश दवे),
पैलेस रोड स्थित वेबटेक कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट पर नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत एसएमसीईएस एवं वेबटेक द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों हेतू बेसिक कम्प्यूटर कोर्स मय टैली प्रशिक्षण कोर्स का विधिवत शुभारम्भ एवं उदघाटन समारोह मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आथित्य में आयोजित हुआ।
इस मौके पर विधायक लोढ़ा ने अपने जीवन के विभिन्न प्रसंगों एवं अनुभवों का उदाहरण देते हुये बड़े ही रोचक तरीके से उपस्थित छात्र, छात्राओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्राणियों में मनुष्य जीवन प्रदान करना हम सभी पर ईश्वरीय कृपा है एवं ईश्वर द्वारा प्रदत्त इस अमूल्य मानव जीवन मे आने वाली विषम परिस्थितियों का धैर्य से डटकर सामना करना चाहिए। जीवन के किसी भी मुकाम पर स्वयं को कमजोर नही समझना चाहिए, साथ ही लक्ष्य प्राप्ति हेतू सकारात्मक सोच एवं दृढ़ संकल्प के साथ किये कार्य से ही सफलता अतंतः अवश्य प्राप्त होती है, एवं स्वय को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हमेशा सकारात्मक प्रयासरत रहना चाहिए |
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डॉ. दिनेश प्रजापत ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस कोर्स एवं विभिन्न योजनाओ की जानकारी देकर बताया की यह कोर्स के सम्पूर्ण प्रशिक्षण उपरान्त विद्यार्थी अपने जीवन में रोजगार प्राप्ती में सहायक सिद्ध होगा |
वेबटेक निदेशक प्रकाश प्रजापाति ने बताया की नाबार्ड द्व्रारा प्रायोजित इस दो माह के कोर्स में 30 बेरोजगार युवक युवतियों को बेसिक कोर्स के साथ टैली एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण के साथ समस्त पाठ्य सामग्री भी निशुल्क प्रदान की जायेगी| एवं प्रक्षिक्षण उपरांत रोजगार प्राप्ति में सहयोग प्रदान किया जायेगा | साथ ही इसी मौके पर विधायक संयम लोढ़ा के हाथो वेबटेक में महिलायों हेतु निशुल्क आर एस सी आई टी कोर्स में चयनित महिलायों को पाठ्य साम्रग्री एवं अन्य कई विद्यार्थियो को सफल एवं श्रेष्ठ परिणाम हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया |कायर्क्रम के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक उम्मीद राम मीणा , वरिष्ठ प्रबन्धक सिरोही केन्द्रीय सहकारी बेंक दीपिका सोनी , गोपाल सिंह राठौड़ , सुमिथा सोनी , रूहानी शाह सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे |
