जालोर । राजस्थान । रिपोर्ट जगमालसिंह , भीनमाल : रामसीन निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर संकेत बोर्ड नहीं होने से हुआ हादसा । खजूरिया नाला पर पुलिया बनाने के लिए लगाए सरियों में घुसी कार, ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही आई सामने । संकेत बोर्ड नहीं लगने भटक जाते है वाहन चालक , संकेत बोर्ड और रात्रि मे रेडियम पट्टी ऐसे निर्माधीन कार्य से दूरी पर लगाने से बचा जा सकता है ऐसे हादसे से । खजूरिया नाले पर निर्माणाधीन पुल के पास की घटना । अब देखना होगा कि घटना घटित होने के बाद ठेकेदार हादसे से बचने के लिए…
Author: admin
सिरोही । राजस्थान। खंडेलवाल समाज के मेलोत्सव का महापूजा के साथ ही हुआ उद्घाटन , सनातन संस्कृति ने विश्व को दिया ही दिया है _ संयम लोढा सिरोही(हरीश दवे) , खंडेलवाल वैश्य समाज के सदर बाजार स्थित ठाकुर जी मंदिर के वार्षिक मेलोत्सव का आगाज शनिवार को महापूजन के साथ ही हुआ। समाज के संप सुहर्दय भाव एकता मंच के तत्वावधान तथा स्वामीनारायण संस्था के संतो ने खंडेलवाल छात्रावास परिसर में यह महापूजन पूरे विधि विधान से संपन्न करवाया। चार सौ इक्यावन व्यंजनों के अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित सिरोही विधायक…
आबूरोड । सिरोही । राजस्थान । आज डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल के अध्यक्षता में शांतिकुंज पार्क आबूरोड में यूथ कांग्रेस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बहुमान किया गया सर्वप्रथम पूर्व विधायक लालाराम जी गरासिया एवं गणका सरपंच ललिता गरासिया ने सभी नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जिसमें नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चेतन चौहान जिला महासचिव राजपाल सिंह देवड़ा आबू पिंडवाड़ा विधानसभा महासचिव मोहन हीरागर रेवदर विधानसभा अध्यक्ष सक्षम बारोट का सभी अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति के कपूरचंद मुकेश…
भारतीय दृष्टिकोण से इतिहास लेखन की आवश्यकता : प्रोफ़ेसर देवाराम सिरोही(हरीश दवे) भारतीय इतिहास संकलन योजना के मरूक्षेत्र प्रदेश के महामंत्री प्रोफ़ेसर देवाराम ने स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर पैविलियन में आयोजित सिरोही जिला इतिहास संकलन समिति की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से लिखे जाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने संबोधन में इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए भूले बिसरे इतिहास नायकों एवं सांस्कृतिक रक्षकों के त्याग और बलिदान को उजागर करने की आवश्यकता जताई। इतिहास संकलन समिति के सिरोही जिला अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने सिरोही में…
माउन्ट आबू । राजस्थान । रिपोर्ट किशनलाल, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आबू पर्वत के न्यायालय में आयोजन किया गया जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण चौहान बेंच सदस्य एडवोकेट गौरव कौशिक के द्वारा समझाइश के माध्यम से कई प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया । जिसमें दंडिक शमनिय अपराध 5 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित 13 प्रकरण भरण पोषण से संबंधित एक प्रकरण एवं 17 दीवानी प्रकरणों का निस्तारण राजीनामे से किया गया।इस अवसर पर सचिव तालुका विधिक सेवा समिति जेठाराम रीडर कृष्ण कुमार रामेश्वर…
आबूरोड़ । सिरोही । राजस्थान , सोशल मीडिया पर एक युवक और आबूरोड राजकीय अस्पताल के डॉक्टर का ऑडियो वायरल हुआ। जिसके बाद चिकित्सा महकमे में मानों हड़कंप मच गया है। जिसमे युवक द्वारा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को इलाज के लिये कॉल करके कहने पर डॉक्टर भड़क उठा और युवक को ही अभद्र भाषा मे बातचीत करते हुये कहने लगा कि दोबारा डॉक्टर को कॉल करने की हिम्मत की तो जमीन में गाड़ दूँगा, और गला काट दूँगा तू मुझे जानता नहीं में कोटा का हूं, जान से मार दूँगा यह शब्द कलियुग के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर…
सिरोही । राजस्थान । चेन्नई को शिकस्त देकर साउथर्न स्टार ने केपीएल ट्रॉफी जीती । खण्डेलवाल प्रीमियर लीग विजेता को इक्कावन हजार और ट्रॉफी, उपविजेता को इक्कतीस हजार व ट्रॉफी, मैन ऑफ दी सीरीज अर्जुन को इक्कीस हजार और ट्रॉफी सहित विविध पुरस्कार दिए । सिरोही(हरीश दवे) , प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल का फाइनल मुकाबला शनिवार को सिरोही के अरविंद पैवेलियन खेल मैदान पर साऊथर्न स्टार बनाम चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया जिसमें 167 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में चेन्नई 133 रन पर धराशाई हो गई, इस प्रकार…
सिरोही । राजस्थान । राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.34 करोड़ राशि के हुए समझौते, 44303 प्रकरण चिन्हित-32877 प्रकरणों का निस्तारण । सिरोही(हरीश दवे ), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के तत्वाधान में जिले के समस्त न्यायिक एवं राजस्वों न्यायालयों सहित एमएसीटी, उपभोक्ता मंच एवं स्थायी लोक अदालत में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 13 मई को वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ सरूपविलास परिसर में मुख्यालय के न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा किया गया। प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि लोक अदालत में कुल …
शराब की दुकान हटाने में जताई असमर्थता, सरकार की राजस्व आय को नही रोका जा सकता-विधायक लोढा, सिरोही(हरीश दवे), सिरोही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 12 में चार साल बाद पुनः लगी शराब की दुकान को मन्दिर व स्कूल का हवाला दे कर हटाने की मांग निर्दलीय पार्षद अनिल सगरवंशी,पूर्व पार्षद मीनाक्षी व समाज सेवी हितेंद्र बी ओझा समेत अनेक जनो ने जिला कलेक्टर व सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा से भी की।ओर करीब 10 दिन से दुकान को लेकर गतिरोध चल रहा था और ठेकों के नवीनीकरण के बाद दुकान को आबकारी विभाग ने यहाँ शिफ्ट करवाया तो…
सिरोही । राजस्थान । कर्नाटक की जनता ने मोदी शाह को दिखाया आईना ,नफ़रत की राजनीति हारी , विकास के दावे जीते । सिरोही(हरीश दवे), मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कर्नाटक की 5 करोड़ जनता ने मोदी शाह की जोड़ी को आइना दिखा दिया है और यह साबित कर दिया है कि अब नफ़रत की राजनीति नहीं चलेगी। विकास के मुद्दे और विकास के दावों पर ही वोट मिलेंगे और सरकारें बनेगी । लोढ़ा ने कहा कि यह जीत केवल कर्नाटक राज्य की नहीं बल्कि पूरे देश की आम जनता की जीत है…