सिरोही । राजस्थान ।

कर्नाटक की जनता ने मोदी शाह को दिखाया आईना ,नफ़रत की राजनीति हारी , विकास के दावे जीते ।

सिरोही(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कर्नाटक की 5 करोड़ जनता ने मोदी शाह की जोड़ी को आइना दिखा दिया है और यह साबित कर दिया है कि अब नफ़रत की राजनीति नहीं चलेगी। विकास के मुद्दे और विकास के दावों पर ही वोट मिलेंगे और सरकारें बनेगी ।

लोढ़ा ने कहा कि यह जीत केवल कर्नाटक राज्य की नहीं बल्कि पूरे देश की आम जनता की जीत है जो मोदी शाह की जोड़ी की दमनकारी जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। देश की संवैधानिक संस्थाओं के जरिए विपक्ष को नेस्तनाबूद करने की नीति को यह मुंह तोड़ जवाब है साथ ही कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत के दावे करने वाली भाजपा को दक्षिण भारत से मुक्त कर दिया है। विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी का ढिंढोरा पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी कि कर्नाटक में बुरी तरह से हार हुई है। राज्य में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार 40% कमीशन के खेल को वहां की जनता ने खत्म कर दिया है और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को भारी बहुमत से जनादेश एवं आशीर्वाद देकर सरकार बनाई है।

लोढा ने कहां कि गत चुनाव में भी जनादेश भाजपा के खिलाफ था लेकिन विधायको की खरीद फारोख्त कर भाजपा ने सरकार को चुराने का काम किया। मौजूद भाजपा सरकार दीन दयाल उपाध्याय के विचारो की हत्या करने वाला संगठन बन गया है। उन्होने कहां कि कर्नाटक के जानदेश से देश में प्रजातंत्र को खतरा उत्पन्न करने वाली ताकते कमजोर हुई है। लोगो को लडने का हौसला मिला है और भाजपा को अपनी गलत नीतियों का आत्म लोचन करना होगा।

Share.
Leave A Reply