आबूरोड । सिरोही । राजस्थान ।
आज डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल के अध्यक्षता में शांतिकुंज पार्क आबूरोड में यूथ कांग्रेस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बहुमान किया गया सर्वप्रथम पूर्व विधायक लालाराम जी गरासिया एवं गणका सरपंच ललिता गरासिया ने सभी नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जिसमें नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चेतन चौहान जिला महासचिव राजपाल सिंह देवड़ा आबू पिंडवाड़ा विधानसभा महासचिव मोहन हीरागर रेवदर विधानसभा अध्यक्ष सक्षम बारोट का सभी अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति के कपूरचंद मुकेश जीनगर राज लाठी अशोक चौहान कमलेश बामणिया सुधीर परमार रतन रोहिन रविंद्र परिहार दिनेश परमार चुन्नीलाल एडवोकेट सुनील परिहार दिनेश कुमार मोहन जी पंचाल रमेश बेरवा भानाराम गरासिया मनोज बामणिया जितेंद्र बामणिया विशाल कुमार रंगाराम गरासिया उपस्थित रहे
