सिरोही । राजस्थान ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.34 करोड़ राशि के हुए समझौते, 44303 प्रकरण चिन्हित-32877 प्रकरणों का निस्तारण ।

सिरोही(हरीश दवे ),

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के तत्वाधान में जिले के समस्त न्यायिक एवं राजस्वों न्यायालयों सहित एमएसीटी, उपभोक्ता मंच एवं स्थायी लोक अदालत में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 13 मई को वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ सरूपविलास परिसर में मुख्यालय के न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा किया गया।

प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि लोक अदालत में कुल             44303 प्रकरण चिन्हित कर आपसी राजीनामा के आधार पर निस्तारण हेतु रखा गया। चिन्हित किये गये मामलों में न केवल न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरण बल्कि भारी संख्या में प्रि-लिटिगेशन के मामलें भी रखे गये।प्राधिकरण के सचिव रामदेव सान्दू ने बताया कि इस लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के दौरान न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व पक्षकारान् द्वारा संयुक्त प्रयास किया गया जिसका परिणाम आज सामने आया है। इससे सम्पूर्ण जिले में 32877 प्रकरणों के निस्तारण में सफलता प्राप्त हुई। निस्तारित प्रकरणों में चैक अनादरण के मामलें, बैंक की बकाया राशि के मामलें, शमनीय आपराधिक मामलें, मोटर दुर्घटना प्रकरण, पारिवारिक विवाद के मामलें, विद्युत अधिनियम, राजस्व विवाद, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधी विवाद आदि के मामलें प्रमुख रूप से फैसले हुए। विभिन्न बैंकों के मैनेजर्स तथा भारत संचार निगम लिमिटेड, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भी लोक अदालत में भाग लिया। समेकित रूप से पूरे जिले में करीब 5.34 करोड़ की राशि के संबंध में समझौता किया गया। इनमें से कंई प्रकरण वर्षाे पुराने होकर न्यायालय में विचाराधीन थे जिनमें पक्षकारान् केे समझौता करने के प्रयास से उनमे सफलता मिली।श्री सांदू द्वारा इस लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों का यह आंकडा प्रशंसनीय है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर सुश्री वमिता सिंह, विशिष्ठ न्यायाधीश, अजा/अजजा (अ.नि.) न्यायालय, सिरोही, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामदेव सान्दू,न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही सुधीर चैहान द्वारा जिला मुख्यालय पर गठित विभिन्न लोक अदालत बैंचो की अध्यक्षता की गई। इस लोक अदालत में राजकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार राजुपरोहित, बार अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा एवं अधिवक्तागण राजेन्द्र पुरी, कैलाशचन्द्र नामा, भैरूपाल सिंह बालावत तथा द्वारा बैंच सदस्यों के तौर पर भाग लिया। उक्त के अतिरिक्त राजस्व न्यायालयो से संबंधित बैंचों में विशेष सदस्यों के रूप में अति. जिला कलक्टर सिरोही कालूराम खौड ने भाग लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सकारात्मक सहयोग हेतु सिरोही जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त के अलावा तालुका स्तर पर भी विभिन्न बैंचों के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण किया गया।प्री-लिटिगेशन के बैंक रिकवरी संबंधी सभी प्रकरणों में ग्राहको को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण निस्तारित करवाने पर रियायते प्राप्त हुई। 

Share.
Leave A Reply