शराब की दुकान हटाने में जताई असमर्थता, सरकार की राजस्व आय को नही रोका जा सकता-विधायक लोढा,

सिरोही(हरीश दवे),

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 12 में चार साल बाद पुनः लगी शराब की दुकान को मन्दिर व स्कूल का हवाला दे कर हटाने की मांग निर्दलीय पार्षद अनिल सगरवंशी,पूर्व पार्षद मीनाक्षी व समाज सेवी हितेंद्र बी ओझा समेत अनेक जनो ने जिला कलेक्टर व सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा से भी की।ओर करीब 10 दिन से दुकान को लेकर गतिरोध चल रहा था और ठेकों के नवीनीकरण के बाद दुकान को आबकारी विभाग ने यहाँ शिफ्ट करवाया तो विरोध के चलते बन्द दुकान की वजह से आबकारी व राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी।इस विवादित दुकान के विरोध में नगर परिषद में क्रिकेट ट्रॉफी का अनावरण करने आये विधायक लोढा से पार्षद अनिल सगरवंशी व राजू मेवाड़ा ने शराब की दुकान हटाने व बगल में स्कूल व मन्दिर होने का हवाला दिया तो विधायक लोढा ने शराब की दुकान कहा लग सकती है वो नियम प्रावधान बताए ओर कहा की जंगल व खेतो में भी शराब की दुकानें खुली है।व नियमो की परिधि जांचने को जाए तो अनेक दुकाने नॉर्म्स में नही आती।फिर भी सरकार व आबकारी की राजस्व आय रोकी नही जा सकती।अगर मन्दिर देवस्थान विभाग में पंजीकृत हो तो उसके पास में आबकारी की दुकान लग नही सकती व राज्य सरकार की राजस्व आय में कोई भी रुकावट नही डाल सकता।उन्होंने शराब के अन्य ठेकेदार से कहा की आप अपनी दुकान यहाँ लगवाना चाहते तो में इस ठेकेदार को बुलवा कर आप को दुकान शिफ्ट करवा दु।दुकान पहले भी यहाँ चलती थी।ईस प्रकार शराब की आवंटित दुकान में वार्ड नम्बर 12 का मसला हल हुआ।और आबकारी विभाग ने भी चैन की सांस ली।

Share.
Leave A Reply