आबूरोड – बोसा गांव की खादरा फली में स्वयं पगडंडी बनाकर राह बनाते दो दर्जन ग्रामीणों को वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर दी , घर बदर की चेतावनी , महिलाओं बच्चों और पुरुषों द्वारा किया जा रहा श्रमदान कार्य रुकवाया । आबूरोड,( सिरोही)सिरोही जिले के आबूरोड तहसील अंतर्गत जांबूडी ग्राम पंचायत के बोसा गांव की खादरा फली में अब तक सड़क की सुविधा नहीं है। सप्ताह भर से वहां के ग्रामीणों ने संकल्प लेकर अपने घरों तक जाने के लिए पगडंडीनुमा कच्ची राह गेती फावड़ा लेकर महिलाएं पुरुष एवं बच्चे बनाने पर जुटे हुए थे।लेकिन वर्षों से रह…
Author: admin
आबू रोड,( सिरोही), आबूरोड पंचायत समिति के जांबूडी ग्राम पंचायत के बोसा गांव की खादरा फली में पगडंडी नूमा राह बना रहे दो दर्जन ग्रामीणों को रविवार को तीन वन कर्मियों द्वारा श्रमदान कार्य को रोके जाने के बाद मंगलवार को रेवदर आबूरोड स्थानीय क्षेत्र विधायक जगसी राम कोली बोसा गांव की दुर्गम खादरा फली पैदल पगडंडियों से पहुंचे तथा सड़क, बिजली, पानी, की भयंकर दिक्कतों पर अभाव अभियोग सुने तथा मौके से संबंधित अधिकारियों को वार्ता कर मामले में अविलंब राहत दिलवाने की बात कही। – गर्मी के ऋतु में खादरा फली में जल संकट गहराया हुआ भी है:…
सिरोही स्थापना महोत्सव में होगें खेल कार्यक्रम सिरोही(हरीश दवे) , जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद् सिरोही के तत्वावधान में 21 से 123 अप्रेल 2023 तक सिरोही स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्रीमती टी. शुभमंगला ने बताया कि सिरोही की जनता के लिए आयोजित किये जाने वाले स्थापना महोत्सव में शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिला, पुरूष एवं बालक / बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अरविन्द पैवेलियन एवं लवकुश वाटिका में किया जायेगा । 22 अप्रेल को महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में अरविन्द पैवेलियन…
सिरोही/जयपुर, (हरीश दवे) ; *प्रदेश के मुखिया एवं प्रदेश प्रभारी से मिले विधायक संयम लोढा* *जालोर, पाली, सिरोही तीनों जिलो के राजनीतिक हालात की जानकारी दी** बजरी के बढे भाव कम करने के संबंध में जन भावनाओं को करवाया अवगत* जयपुर में अस्पताल रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर जालोर, पाली, सिरोही तीनों जिलो के राजनीतिक हालात की जानकारी दी। विधायक संयम लोढा ने 24 अप्रैल से राजस्थान सरकार के शुरू हो रहे महंगाई राहत कैम्प के बारे में भी…
सिरोही(हरीश दवे) भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज की तैयारियां युद्ध स्तर पर । जिला मुख्यालय के सड़क व चौराहो पर सजे भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टर , सिरोही ग्रामीण मे भी तैयारियों को लेकर बैठको का दौर , आगामी परशुराम जयन्ति महोत्सव की तैयारियो को लेकर नगर व ग्रामीण क्षैत्र में बैठको का दौर युद्ध स्तर पर जारी है जिसके तहत जिला मुख्यालय को चार भागों में विभक्त कर पदाधिकारी बैठके ले रहे हैं तथा पूरी देवनगरी को भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टरो से रंग दिया है तथा समस्त ब्राह्मण समुदाय में…
पैंशन सवैंधानिक अधिकार कर्मचारी आक्रोशित —जेडी चारण सिरोही(हरीश दवे), पुरानी पेंशल बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय आव्हान पर सम्पूर्ण देश मे पुरानी पेंशन योजना लागू करने और राजस्थान के कर्मचारियों के नई पेंशन योजना के तहत जो कटौती के रूप में केन्द्र सरकार के पास लगभग 41 हजार करोड़ जमा है उसको वापस लाने के लिए सिरोही जिले में भी गांधी पार्क में कर्मचारियों की आक्रोशित सभा का आयोजन किया गया , नेशनल मूमेंट ओल्ड पेंशन योजना बहाली सिरोही जिले के जिला समन्वयक जीवत दान चारण ने बताया कि पूरे देश मे पुरानी पेंशन योजना लागू कर राजस्थान सरकार ने…
सिरोही(हरीश दवे) शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत श्रीमान जिला कलेक्टर एवं डॉ राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही के आदेशानुसार माह जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने कुल नमूनों 120 लिये है जिसमें से 8 नमूने सब स्टैण्डर्ड एवं 25 मिसब्रांडेड एवं 8 नमूने अनसेफ पाए गए, 48 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं तथा 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से आनी बाकी है। 8 नमूने अनसेफ -1.बालेश्वर मिष्ठान भंडार वीरवाड़ा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही से मावे का नमूना। 2. महादेव मावा भंडार वेलांगरी सिरोही मावे का नमूना।…
माउंट आबू,( सिरोही) माउंट आबू स्थित नक्की झील पर सोमवार को गुजरात राजस्थान के कई गांवों के इस साल अपने परिवार में दिवंगत हुए सदस्यों की अस्थियां लेकर रीति रिवाज से नक्की झील सूर्योदय पहुंचे, जहां पर अस्थि विसर्जन के बाद सामान आदि कर प्रसादी का वितरण किया गया। – क्रिया कर्म संपन्न के बाद जेवरात धारण कर परिजनों ने गाय गीत गान:- मान्यता है कि आदिवासी गरासिया समाज में मृत्यु के बाद जब तक मृतक का अस्थि विसर्जन नहीं होता तब तक परिजन अपने आप को शोकाकुल मानकर कई लोग नए वस्त्र एवं जेवरात धारण नहीं करते हैं, जैसे…
सिरोही(हरीश दवे) , भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता से मनाने के लिए समिति गठित। श्रीमाली ब्राह्मण समाज न्योति नोहरे में सर्वब्राह्मण समाज ने लिया संकल्प , भगवान परशुराम व ब्रह्मऋषि संत खेतेश्वर महाराज का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा । भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर जिले भर मंे अभूतपूर्व तैयारीयां चल रही हैं व जिला मुख्यालय पर आगामी 22 अप्रेल को आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर रात्रि श्रीमाली समाज न्याति नोहरे में खुशवन्त त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें परशुराम जन्मोत्सव समिति का गठन कर…
माउंट आबू, १६ अप्रेल, किशनलाल V24 न्यूज, ज्ञान वही श्रेष्ठ जो चरित्र को भी श्रेष्ठ बनाये , ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में शिक्षक सम्मेलन का खुला सत्र । रोहतक महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी कुलपति प्रो. राजवीर सिंह ने कहा कि ज्ञान वही श्रेष्ठ होता है जो हमारे चरित्र को श्रेष्ठ बनाता है, मन को श्रेष्ठ व पवित्र बनाता है, जीवन को दिव्य बनाता है। समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करे। मूल्यरहित शिक्षा स्वयं ही अर्थ विहीन हो जाती है। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा शिक्षाविदों को मूल्यों का समावेश करने का मंत्र सीखना चाहिए। मूल्यों की पुर्नस्थापना के…