आबू रोड,( सिरोही),

आबूरोड पंचायत समिति के जांबूडी ग्राम पंचायत के बोसा गांव की खादरा फली में पगडंडी नूमा राह बना रहे दो दर्जन ग्रामीणों को रविवार को तीन वन कर्मियों द्वारा श्रमदान कार्य को रोके जाने के बाद मंगलवार को रेवदर आबूरोड स्थानीय क्षेत्र विधायक जगसी राम कोली बोसा गांव की दुर्गम खादरा फली पैदल पगडंडियों से पहुंचे तथा सड़क, बिजली, पानी, की भयंकर दिक्कतों पर अभाव अभियोग सुने तथा मौके से संबंधित अधिकारियों को वार्ता कर मामले में अविलंब राहत दिलवाने की बात कही।

– गर्मी के ऋतु में खादरा फली में जल संकट गहराया हुआ भी है:

– विधायक को खादरा फली के ग्रामीण बसुराम सोलंकी ने बताया कि गांव के पुना पुत्र गूला के कृषि कुएं का विद्युतीकरण करना है, जिसका कृषक ने डिमांड भी भर दिया है जिसकी उसके पास रसीद है, मात्र उसके कुए तक खंभे ले जाने के लिए सब गांव वालों ने सामूहिक श्रमदान शुरू किया गया था ताकि पोल ले जाने के बाद कृषि कुएं से पानी सब खादरा फली के ग्रामीणों को मिल जाए लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पगडंडी नुमाराह भी बंद करवा दिए जाने से अब गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को भयंकर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र राहत दिलवाने का आश्वासन दिया।

– श्रमदान कार्य में महिलाओं बच्चों और पुरुषों के हाथों में दिखाएं छाले पड जाने के निशान:-

खादरा फली के पोपट पुत्र बदरू ने विधायक को बताया कि श्रमदान करने के दौरान महिलाओं बच्चों और पुरुषों ने 4 से 5 दिन तक अथक रूप से रात दिन खेती और फावडे चलाकर राह बनाने का श्रमदान कर रहे थे रविवार को वन कर्मियों द्वारा बंद करवाने के बाद अब खादरा फली के 2 दर्जन गांवों की महिला पुरुष और बच्चों के दिन रात के श्रमदान कार्य की मेहनत पर पानी फिर गया है जिससे वे खासे त्रस्त है।

– मौके पर विकास अधिकारी को स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनाते रहे पूर्व मे पंचायत समिति की साधारण बैठको में इस समस्या पर उठाए गए मुद्दों का ध्यानाकर्षण:-

स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रेशमा राम ने विधायक के साथ मौजूद आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी नवला राम को बार-बार ध्यानाकर्षण कर मौके पर भी याद दिलाया कि मैं पंचायत समिति के साधारण सभा की बैठकों में इस मुद्दे के बारे में कई बार आवाज बुलंद कर चुका हूं बावजूद यहां के अभावग्रस्त मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने से अब इन ग्रामीणों की समस्याओं का सब्र का बांध सार्वजनिक हो रहा है।

खादरा फली बोसा मे पहुंचे विधायक की सुनवाई में आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी नवलाराम, पंचायत समिति सदस्य रेशमा राम, जांबूडी पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मणा राम, पंचायत ग्राम विकास अधिकारी, तथा दशरथ सिंह देवड़ा, दीता राम गरासिया, खादरा फली के ग्रामीण पोपट लाल, जयंतीलाल, पुनाराम, वादा राम, मशरू राम, तथा बसुराम सोलंकी आदि साथ रहे।

फोटो:– जांबूडी ग्राम पंचायत के बाेसा गांव की खादरा फली में पगडंडी नुमाराह को श्रमदान के जरिए बनाते समय वन कर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करते विधायक एवं अन्य।

Share.
Leave A Reply