सिरोही(हरीश दवे) ,
सिरोही स्थापना दिवस 21-23 अप्रेल के मध्य भव्य पूर्वक मनाए जाने के लिए तैयारियां शुरू।
सिरोही स्थापना महोत्सव (21 -23 अपे्रल) में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बताया कि इस महोत्सव को भव्यता पूर्वक मनाए जाने को लेकर तैयारियां चल रही है। इस महोत्सव की जन जागृति के लिए शहर एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के होर्डिग्स लगाए गए है ताकि आमजन की सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर जिला कलक्टर ने बताया कि 21 अप्रेल को संध्याकालीन शीशाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। पूजा अर्चना के पश्चात् दशहरा मैदान में दीपदान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेखा ठक्कर जयपुर द्वारा कत्थक नृत्य व क्लासिकल संगीत ( ईस्टूमेंट फ्यूजन, सूफी डांस ), प्रणय – सिरोही के इतिहास की जानकारी, जस्सू, थानू एवं छोटूखान कलाकार द्वारा लोग गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
22 अप्रेल को प्रातः में अहिंसा सर्किल से प्रारम्भ होकर भव्य शौभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा अलग-अलग ग्रूप्स में कार्यक्रम प्रदर्शित किए जायेंगे। इसमें विशेष तौर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 11 बजे से अरविन्द पैवेलियन में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, मेहन्द्री माण्डना व रिल्स विडियोग्राफी प्रतियोगिताए, हथियारों व सिरोही इतिहास की की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो दो दिवस तक रहेगी। 11.30 बजे से अरविन्द पैवेलियन में दादा पोती दौड, महिला वर्ग में रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर एवं मटका दौड प्रतियोगिताएरखी गई है। इसी दिन पृथ्वी दिवस होने पर लवकुश वाटिका में प्रातः 7 बजे विद्यार्थियों के लिए नेचर वाॅक, दोपहर 12 से 2 बजे तक विभिन्न बाल प्रतियोगिता – चित्रकला- स्केच-पेण्टिंग, प्रदर्शनी – मेजिक शो बच्चों के लिए -बोरा दौड- बेलून फाईटिंग- म्यूजिकल चेयन एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रखे गए है। सांय 7 बजे दशहरा मैदान में सांस्कृतिक संध्या , स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुति, डेजर्ट सम्फनी, प्रणय, सादा डांस गणेश वंदना व विशेष डांस एवं स्वागत राठौड बाॅलीवुड संगीत कार्यक्रम होगा। 23 अपे्रल को प्रातः 7 बजे सर्किट हाउस से अरविन्द पवैलियन तक रन फाॅर सिरोही , 9 बजे से अरविन्द पैवेलियन में विशेष आकर्षण रस्सी द्वारा डांस, गैर नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं कठपूतली प्रदर्शन, दादा पोता दौड, पुरूष वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर व रस्सा कस्सी, साफा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सांय 6 बजे से दशहरा मैदान में मिस्टर एवं मिस सिरोही फेशन शो , बेस्ट कपल सिरोही एवं रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध डाक्टर कुमार विश्वास द्वारा काव्य पाठ किया तत्पश्चात् आतिशबाजी के साथ महोत्सव समापन होगा।
