सिरोही/जयपुर,

(हरीश दवे) ;

*प्रदेश के मुखिया एवं प्रदेश प्रभारी से मिले विधायक संयम लोढा*

*जालोर, पाली, सिरोही तीनों जिलो के राजनीतिक हालात की जानकारी दी**

बजरी के बढे भाव कम करने के संबंध में जन भावनाओं को करवाया अवगत*

जयपुर में अस्पताल रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर जालोर, पाली, सिरोही तीनों जिलो के राजनीतिक हालात की जानकारी दी। विधायक संयम लोढा ने 24 अप्रैल से राजस्थान सरकार के शुरू हो रहे महंगाई राहत कैम्प के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहां कि हर शिविर की पूर्व तैयारियों के लिए संगठन की ओर से प्रभारी लगाये जायेंगे। उन्होंने प्रदेश के मुखिया, प्रभारी को राज्य मे बजरी के बढे भाव कम करने के संबंध में जन भावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बजरी के भाव कम करने के संबंध मेंं राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इससे हर तरह का निर्माण कार्य महंगा हो गया है। सरकारी कामों में भी बीएसआर रेट पर संवेदक बजरी के बढे दामों के कारण काम नही कर पा रहे है। लोढा ने सामाजिक संस्थाओं को नगरपालिका मे छात्रावास के लिए भूमि आवंटित कराने का आग्रह किया। लोढा ने बताया कि राज्य सरकार को सत्ता में आये 4 साल हो गये लेकिन अभी तक पूरे राज्य में एक भी सामाजिक संस्थाओं को नगरपालिका क्षेत्र में छात्रावास के लिए भूमि आवंटित नही की गई है अत: सभी सामाजिक संस्थाओं को छात्रावास के लिए भूमि आवंटित कर लाभांवित किया जाए।

लोढा ने कहां कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में पूर्ववर्ती सरकार ने यह रोक लगारखी है कि यदि पंचायत क्षेत्र मे एक सामुदायिक भवन है तो दूसरा स्वीकृत नही किया जाएगा इस कारण विधायको की अनुशंसा के बाद भी सामुदायिक भवन स्वीकृत नही हो पा रहे है अत: इसमें शिथिलता प्रदान की जाए। लोढा ने जालोर में हुए किसान सम्मेलन के दौरान सामने आये मुद्दो से भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को अवगत कराया और माही के पानी के संबंध में कार्यवाही तेज करने का आग्रह किया। जवाई बांध कापानी निर्धारित क्षमता के बाद आंशिक रूप से जवाई नदी में छोडने के संबंध में भी राज्य सरकार से निर्णय लेने का आग्रह किया। रंधावा ने विधायक लोढा से कहां कि शीघ्र ही आपसे अलग से बैठकर विस्तार से चर्चा करेगे।

Share.
Leave A Reply