विधायक संयम लोढा फिर से बने जनलेखा समिति व नियम समिति के सदस्य ।
*राजस्थान विधानसभा की समितियों का पुर्नगठन*
सिरोही/जयपुर। (हरीश दवे),
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा समिति 2023-24 कापुर्नगठन किया है। राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा समितियों का गठन किया गया जिसमें सिरोही विधायक संयम लोढा को जनलेखा समिति व नियम समिति में सदस्य मनोनित किया है। इससे पूर्व भी विधायक संयम लोढाजनलेखा समिति एवं नियम समिति में सदस्य रहे हैं।
