सिरोही(हरीश दवे) ,
भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज की तैयारियां नगर व ग्राम स्तर तक पहुंची ।
जिला मुख्यालय के सड़क व चैराहो पर सजे भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टर सिरोही ग्रामीण मे भी तैयारियों को लेकर बैठको का दौर
सिरोही(हरीश दवे)
आगामी परशुराम जयन्ति महोत्सव की तैयारियो को लेकर नगर व ग्रामीण क्षैत्र में बैठको का दौर युद्ध स्तर पर जारी है जिसके तहत जिला मुख्यालय को चार भागों में विभक्त कर पदाधिकारी बैठके ले रहे हैं तथा पूरी देवनगरी को भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टरो से रंग दिया है तथा समस्त ब्राह्मण समुदाय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारीयों को लेकर गहरा उत्साह छाया हुआ है तथा बिती रात्रि हाउसिग बोर्ड स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के निकट आयोजित बैठक में पदाधिकारियो ने परशुराम जयंती महोत्सव भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व मीडिया प्रमुख हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शाम 5 बजे विवेकानन्द पार्क, पी.डब्ल्यू.डी कालोनी सिरोही मे हाउसिंग बोर्ड काँलोनी व पी.डब्ल्यू.डी कालोनी के विप्र बन्धुओ की मीटिंग हुई। काँलोनी के सभी प्रबुद्ध ब्राह्मण बन्धुओ ने आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य मनाने के विषय में चर्चा की। सभी ब्राह्मण बन्धुओ ने शोभायात्रा मे बढचढकर हिस्सा लेने की बात कही। हाउसिंग बोर्ड काँलोनी, पी.डब्ल्यू.डी कालोनी व अन्य आसपास के क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या मे ब्राह्मण बन्धुओ के शोभायात्रा मे आने के लिए फोन, मैसेज व व्यक्तिगत सम्पर्क करने पर जोर दिया। बैठक मे उपस्थित सभी ब्राह्मण बन्धुओ ने बैठक स्थल पर ही सहयोग राशि देकर ब्राह्मण समाज व समिति के कार्यकर्ताओ को प्रेरित व उत्साहवर्धन किया। बैठक में श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति, सिरोही के संरक्षक मण्डल के आनंद मिश्रा व अरूण ओझा व कार्यकर्ता धर्मेन्द्र पुरोहित व मनीष त्रिवेदी उपस्थित रहे। काँलोनी से रामेश्वरप्रसाद जोशी, अशोक दवे, दिनेश दिपाराम रावल, विजय शर्मा, सुरेन्द्रकुमारजी कपिल, जगदीशजी रावल, कैलाशजी जोशी, भरत अवस्थी, रामावतारजी शर्मा, राहुल राजपुरोहित उपस्थित रहे। सभी ने अपार उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया।जारी विज्ञप्ति में संरक्षक हरीश दवे ने बताया कि परशुराम जयन्ति महोत्सव को लेकर सिरोही ग्रामीण हल्को में सारणेश्वरजी में नरेश रावल, अंकित रावल, माण्डवा कमलेश रावल, गोयली सुनिल दवे, दिलीप रावल, रामपुरा जितेन्द्र व त्रिभुवन रावल, पिपलकी पाडीव आर दिनेश रावल, हिम्मत रावल, विनोद रावल, वेलांगरी कल्पेश ओझा, दिनेश व्यास, उड व जावाल जनार्दन ओझा, गोल अशोक दवे, कल्पेश जोशी, अंकित रावल, पाडीव विकास दवे, हिम्मत सुखला, सिन्दरथ महेन्द्र रावल, हेमन्त पुरोहित, कन्हेयालाल पुरोहित, राजु रावल कालन्द्री संजय शर्मा, विक्रम ठाकूर, वराडा अशोक टाईगर, कमलेश दवे, राहुल पुरोहित, सानवाडा भरत दवे, नया सानवाडा जितेन्द्र रावल भी परशुराम भक्तो की टोलियों के साथ गांवो में प्रचार के साथ बैठको में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिरोही शोभायात्रा में पहुंचने, बैनर पोस्टर व अन्य तैयारियो में दायित्व दिये।
