आबूरोड – बोसा गांव की खादरा फली में स्वयं पगडंडी बनाकर राह बनाते दो दर्जन ग्रामीणों को वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर दी , घर बदर की चेतावनी , महिलाओं बच्चों और पुरुषों द्वारा किया जा रहा श्रमदान कार्य रुकवाया ।


आबूरोड,( सिरोही)
सिरोही जिले के आबूरोड तहसील अंतर्गत जांबूडी ग्राम पंचायत के बोसा गांव की खादरा फली में अब तक सड़क की सुविधा नहीं है। सप्ताह भर से वहां के ग्रामीणों ने संकल्प लेकर अपने घरों तक जाने के लिए पगडंडीनुमा कच्ची राह गेती फावड़ा लेकर महिलाएं पुरुष एवं बच्चे बनाने पर जुटे हुए थे।
लेकिन वर्षों से रह रहे इन आदिवासी परिवारों को कच्ची पगडंडी नुमाराह बनाने की जानकारी के बाद रविवार को बोसा गांव की खादरा फली में तीन वन विभाग के कार्मिक पहुंचे और 2 दर्जन से अधिक महिला पुरुष एवं बच्चों को श्रमदान से पगडंडी बनाते कार्य को रुकवाया।
मौके पर पगडंडी की राह बना रहा पुना पुत्र गुला ने बताया कि तीनों ही वन कार्मिकों ने चेतावनी दी कि तुम्हारी खादरा फली के सभी घरों को खाली कर देना तुम सभी को खादरा फली में रहने का कोई हक नहीं है यदि 1 सप्ताह के भीतर तुमने खादरा फली के अपने घर नहीं खाली नही किए तो हम लोग पुलिस नवाजमे के साथ आएंगे और तुम्हारे घर को खाली कर देंगे और आप को जेल में बंद कर देंगे तथा घर को जला भी देंगे।
गोद में बच्चा थामे मसरू राम ने बताया कि वन कर्मियों ने उनकी महिलाओं और बच्चों को को भी भला बुरा कहा और जातिसूचक टिप्पणी की। इसी प्रकार खादरा फली के पगडंडी की राह बनाने से रोक रही बात पर पोपट पुत्र बदरू ने कहा कि हमारे खादरा फुली में पुना पुत्र गुला का विद्युत कृषि कनेक्शन स्वीकृत हुआ है।
जिसके कुए तक हम विद्युत पोल ले जाने के लिए भी सब गांव वाले सहयोग कर रहे हैं कि हमारे खादरा फली में पानी की समस्या है तो कृषि कनेक्शन की डिमांड आई हुई है पोल से कृषि कुए का कनेक्शन अटका हुआ है अगर आप नहीं बनाने दोगे तो हमें पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा इस समय गर्मी में हम भयंकर जल संकट से जूझ रहे हैं इस पर वन कर्मियों ने कहा कि यह डिमांड नोटिस फाड देना यह कनेक्शन तुम्हारा कैंसिल कर देंगे।
खादरा फली के जयंती पुत्र बदरू वादा पुत्र वदरू तथा कई महिला एवं बच्चों के आंसू निकल पड़े।
फोटो एवं वीडियो:-
जांबूडी ग्राम पंचायत के बौसा गांव की खादरा फली में पगडंडी नुमाराह बनाने से रोकने पर दुखी ग्रामीण।

Share.
Leave A Reply