सिरोही(हरीश दवे)

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज की तैयारियां युद्ध स्तर पर ।

जिला मुख्यालय के सड़क व चौराहो पर सजे भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टर ,

सिरोही ग्रामीण मे भी तैयारियों को लेकर बैठको का दौर ,

आगामी परशुराम जयन्ति महोत्सव की तैयारियो को लेकर नगर व ग्रामीण क्षैत्र में बैठको का दौर युद्ध स्तर पर जारी है जिसके तहत जिला मुख्यालय को चार भागों में विभक्त कर पदाधिकारी बैठके ले रहे हैं तथा पूरी देवनगरी को भगवान परशुराम के बैनर व पोस्टरो से रंग दिया है तथा समस्त ब्राह्मण समुदाय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारीयों को लेकर गहरा उत्साह छाया हुआ है।श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व मीडिया प्रमुख हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छोटी ब्रह्मपुरी, महालक्ष्मी मंदिर, सिरोही में रात्रि 09ः00 बजे नियमित बैठक में सभी आयोजक मण्डल व कार्यकर्ताओ ने श्री परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा को लेकर सिरोही शहर में रूट (मार्ग) तय किया। रूट (मार्ग) को लेकर बहुत सारे सुझावो व विचार विमर्श के बाद में शोभायात्रा का शुभारम्भ रामझरोखा से होना तय किया गया जो रामझरोखा से आयुर्वेदिक हास्पीटल होते हुए वीर भगवान चौक, नीलमणी चौक, सदर बाजार, गणेश बावडी, सरजावा दरवाजा, बस स्टेण्ड, सम्पूर्णानन्द कॉलोनी, कल्पतरू होटल, भाटकडा कोट से भाटकडा स्कूल होते हुए पशु चिकित्सालय के सामने से पुनः रामझरोखा पर समापन होगा। उक्त रूट पर सभी ने एकराय होकर सहमति जाहिर की। कल बैठक में संरक्षक व पार्षद अरूण ओझा, आनन्द मिश्रा, धर्मेन्द्र पुरोहित, जयगोपाल पुरोहित, विकास दवे, खुशवन्त त्रिवेदी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तय की व बैठक में भामाशाहो से राशि एकत्रित करने हेतु भी योजना बनाई गयी। शोभायात्रा हेतु डी.जे., रथ, उपरणो (दुपट्टे) का आर्डर भी दिया गया। इस प्रकार कल की बैठक में जरूरी व आवश्यक निर्णय लिये गये।इससे पूर्व सांय 07 बजे हनुमान जी मंदिर प्रांगण, गली 1 टांकरिया कॉलोनी के विप्र बन्धुओ की मीटिंग हुई। बैठक में श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति, सिरोही के संयोजक मण्डल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टांकरिया के सभी प्रबुद्ध ब्राह्मण बन्धुओ ने आगामी 22 अप्रैल को सिरोही शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के निमित्त सिरोही शहर में होने वाली भव्य शोभायात्रा के विषय में चर्चा की। सभी ब्राह्मण बन्धुओ ने टांकरिया से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने का प्रण लिया व बैठक मे उपस्थित वरिष्ठजनो ने पुरे टांकरिया क्षेत्र मे हर ब्राह्मण बन्धु के घर जाकर निमंत्रण देने की योजना बनाई, जिस क्रम मे टांकरिया की संयोजन समिति बनाई गयी जिसमे ’संरक्षक मण्डल’ मे अमृतलाल पुरोहित, दलपतराज पुरोहित, डायालाल दवे ’बस्ती प्रमुख’ राकेश पुरोहित, ’कार्यक्रम संयोजक’ राजेश पुरोहित, ’कार्यक्रम सह-संयोजक’ रोहित ओझा, दिलीप पुरोहित, आनंद रावल को बनाया गया। टांकरिया मे संचालित पुरोहित छात्रावास से भी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थिति देने के लिए ’छात्रावास प्रमुख’ भरतजी पुरोहित व रणवीरसिंह बनाया गया। सभी ने अपार उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया। टांकरिया से एक झांकी की भी योजना बनाने को लेकर चर्चा हुई।जारी विज्ञप्ति में संरक्षक हरीश दवे ने बताया कि परशुराम जयन्ति महोत्सव को लेकर सिरोही ग्रामीण हल्को में सारणेश्वरजी में नरेश रावल, अंकित रावल, माण्डवा कमलेश रावल, गोयली सुनिल दवे, दिलीप रावल, रामपुरा जितेन्द्र व त्रिभुवन रावल, पिपलकी पाडीव आर दिनेश रावल, हिम्मत रावल, विनोद रावल, वेलांगरी कल्पेश ओझा, दिनेश व्यास, उड व जावाल जनार्दन ओझा, गोल अशोक दवे, कल्पेश जोशी, अंकित रावल, पाडीव विकास दवे, हिम्मत सुखला, सिन्दरथ महेन्द्र रावल, हेमन्त पुरोहित, कन्हेयालाल पुरोहित, राजु रावल कालन्द्री संजय शर्मा, विक्रम ठाकूर, वराडा अशोक टाईगर, कमलेश दवे, राहुल पुरोहित, सानवाडा भरत दवे, नया सानवाडा जितेन्द्र रावल भी परशुराम भक्तो की टोलियों के साथ गांवो में प्रचार के साथ बैठके ले रहे है।

Share.
Leave A Reply