संत रविदास महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण सिरोही(हरीश दवे) , नगर परिषद सिरोही की ओर से ईदगाह रोड पर पुराना शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित चैराहा पर सर्किल निर्माण एवं संत सिरोमणि रविदास महाराज की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एंव विधायक संयम लोढा द्वारा शनिवार को सांय किया गया। विधायक संयम लोढा ने कहा कि संत रविदास महराज वाराणसी में जन्में उनकी भक्ति के कारण उन्हें पूरे देश में पूजे जाते है । उन्होंने उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि संत सिरोमणि रविदास महाराज को गुरु रैदास भी कहते थे।…
Author: admin
*पैसा बचाकर अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाओ, आत्म निर्भर बनाओ- संयम लोढा* *विधायक संयम लोढा ने रोवाडा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया* सिरोही(हरीश दवे), आज के समय में शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सिरोही में अनेकोकॉलेज खुलवाये है। इन कॉलेजो को खोलने का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाई करवायेगे। पैसा बचाकर अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाओ, शिक्षित होने के बाद हमारा बच्चा आत्मनिर्भर बनता है। यह बात विधायक संयम लोढा ने रोवाडा ग्राम पंचायत के मीणा बस्ती में सामुदायिकभवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।…
भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर सिरोही विधानसभा क्षेत्र में बाटी जिम्मेवारी, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बूथ लेवल तक दी जिम्मेवारी, सिरोही(हरीश दवे), भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने प्रदेश के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा समिति एवम महिला मोर्चा की जिला समन्वय समिति की घोषणा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि ओटाराम देवासी को यात्रा का विधानसभा का संयोजक,दलीप सिंह माड़नी को विधानसभा सहसंयोजक ,नारायण देवासी व बाबू सिंह माकरोड़ा को स्वागत प्रमुख,जय सिंह राव को कार्यक्रम प्रमुख,हसमुख मेघवाल व विसन सिंह को सभा प्रमुख,हार्दिक देवासी को वाहन प्रमुख,लोकेश…
आविम स्कूल मान्यता व सरूपगंज प्रकरण, विधाभारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे मीडिया से रूबरू, विधा भारती शिक्षा के साथ संस्कार व छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित महान संस्था। आविम स्कूल सरूपगंज में हर कार्य नियमानुसार, व्यक्तिगत हितो से संस्था को चन्द जन कर रहे बदनाम, सिरोही(हरीश दवे), आदर्श विद्या मन्दिर उ.प्रा.सरूपगंज जमीन व मान्यता प्रकरण में पुलिस जांच व न्यायिक प्रकरण को लेकर विधा भारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे व सिरोही जिला विधा भारती के अध्यक्ष कैलाश जोशी व सचिव लाखाराम चौधरी की मौजूदगी में हुई। प्रांतीय सचिव विधा भारती महेंद्र दवे ने पत्रकारों से बात…
कबड्डी में आबूरोड जिला चैंपियन बना, वालीबॉल में पिण्डवाडा ने बाजी मारी ◼️ टेनिस बॉल क्रिकेट फाइनल में नगर परिषद सिरोही 452 विजेता बना ◼️समापन समारोह मध्यान्ह पश्चात 2 बजे होगा ◼️ सिरोही (हरीश दवे), जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक में रविवार के दिन चार फाइनल व दो सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। मुकाबलों का निरीक्षण व अवलोकन अजय माथुर सहायक निदेशक समग्र शिक्षा कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही ,जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी एवं नगर परिषद के खेल प्रेमी पार्षद गोपीलाल मेघवाल,भरत धवल,अजय बंजारा आदि ने किया । लहरा राम उप शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा व मीडिया…
झाड़ोली , पिंडवाड़ा, राजस्थान। सुहागिनों ने मनाई कजली तीज । सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूरे दिन व्रत रखकर कजली तीज मनाई शाम को पूजा कर पंडितजी से वार्ता सुनकर चांद देखकर चांद की पूजा अर्चना करके सत्तू की प्रसाद खाकर व्रत खोला एवं भगवान से अपने सुहाग की रक्षा की व लम्बी उम्र की कामना की सभी औरते एक जगह इकठे होकर भगवान की आराधना करती है सब जगह यह पर्व धूम धाम से मनाया।
सांसद पटेल ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया अमृतकाल में देश को एक सूत्र में पिरोकर विकसित भारत के संकल्प पथ पर अग्रसर करने और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रगाढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बना – सांसद देवजी पटेल सांचौर(हरीश दवे), जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी एम. पटेल ने शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सुरावा, गोलासन एवं बावरला में हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद…
पुलिस महिला गश्ती दलों से बालिकाएं एवं महिलाएं हर्षित, बालिकाओं को सुरक्षा का बोध बढ़ा रहा है संबलन, सिरोही(हरीश दवे), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल ने सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया । प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खाती ने बताया कि महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती लेडी पेट्रोल के व्यवस्थित संचालन से बालिकाएं हर्षित है। बालिकाओं की मांग पर व्यवस्था सहयोगी गोपालसिंह राव ने महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल की सिपाही मंगली व संजना को वार्ता देने हेतु विद्यालय में आमंत्रित किया । राव ने बताया कि सुश्री ज्येष्ठा मैत्रीई जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही…
विजेता बनने के लिए कशमकश जारी, फाइनल आज होने की बारी, खेलों के रोमांच से दर्शकों में खुशी, सिरोही(हरीश दवे), राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए खिलाड़ी कशमकश के साथ दमखम लगा रहे है। मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार खेलों के रोमांच से शहर के दशकों में खुशी का माहौल है ।अरविंद पवेलियन सिरोही में खेलों का जायजा सीबीईओ श्रीमती गंगा कलावत एवं जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लहरा राम व प्रभारी निर्णायकों के मार्गदर्शन में खेलों को खिलाया…
खेलमय हुआ सिरोही नगर का अरविन्द पवेलियन, जिले भर की प्रतिमाएं दिखा रही है दमखम, सिरोही(हरीश दवे), जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 का उद्घाटन अरविंद पवेलियन सिरोही में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक सिरोही शिवगंज रहे ।कार्यक्रम के अतिथि सभापति महेंद्र कुमार मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भास्कर बिश्नोई, प्रतियोगिता संयोजक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा, एडिशनल एसपी बृजेश सोनी, उपसभापति जितेंद्र सिंघी , समाजसेवी राजेंद्र सांखला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति रहे। स्वागत उद्बोधन एवं प्रतियोगिता का परिचय मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने दिया। विधायक लोढ़ा…