रोल पर्यवेक्षक वन्दना सिंघवी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),

अर्हता दिनांक 01 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत पाली संभागीय आयुक्त (रोल पर्यवेक्षक) वन्दना सिंघवी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आत्मा परियोजना कार्यालय (कृषि विभाग) के सभागार में आयोजित की गई।बैठक में रोल पर्यवेक्षक वन्दना सिंघवी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि सभी राजनैतिक दल मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की नियुक्ति कर पूर्ण सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित ईआरओ को उपलब्ध करावे। उन्होने कहा कि राजनैतिक दल पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए बीएलए के माध्यम से कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करावे।रोल पर्यवेक्षक द्वारा अर्हता एक अक्टूबर 2023 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की निर्धारित तिथियों के बारे में अवगत करवाते हुए कार्यक्रम अंतर्गत एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन  21 अगस्त से प्रारम्भ होकर मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर .2023 के मध्य समस्त गतिविधियांे के बारे में तिथिवार कार्यक्रम की जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम अनुसार  एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त .2023 को जिले के तीनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.) सिरोही, आबूपर्वत एवं रेवदर द्वारा किया जाने के बारे में अवगत कराते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया।बैठक में नवीन मतदाताओं के पंजीयन के सम्बंध में ई-ईपीक डाउनलोड करने के संबंध में मतदाता द्वारा स्वंय के मोबाइल नम्बर प्रयोग किए जाने, मतदाताओं द्वारा प्रारूप 6 में आवेदन करते समय निर्धारित स्थानों पर पूर्ण पता अंकित किये जाने एवं महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीयन किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथि (मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान) 10 सितम्बर से अवगत करवाया गया। उक्त विशेष अभियान तिथि को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेगें। अतः बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की नियुक्ति कर उनके माध्यम से नवीन मतदाताओं के पंजीयन इत्यादि कार्य में सहयोग करवाने का अनुरोध किया गया।रोल पर्यवेक्षक ने उपस्थित ईआरओ/एईआरओ से पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कर निर्देश दिये कि बूथ लेवल अधिकारी स्तर तक प्रगति की समीक्षा कर कम प्रगति वाले मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दिया जावे। विगत चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रो को चिन्हित कर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लायी जावें।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भंवर लाल द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को नवसृजित मतदान केन्द्रों की जानकारी से अवगत करवाया । उन्होंने संबंधित ईआरओ व एईआरओ को  मतदान केन्द्रो पर एएमएफ सुविधाओं, मतदान दिवस पर दिव्यागजनों व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता के लिए व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये साथ ही इन मतदाताओं के लिए डाक मतपत्रों की आवश्यकता का आकंलन कर मतदान केन्द्रवार सूची तैयार की जावें। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत आवेदनों की प्राप्ति एवं निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाडा ने स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी।       

 बैठक में राजनैतिक दलों से मुन्नवर हुसैन व हरजीराम समेत जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखंड अधिकारी ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) उपस्थित रहें।

Share.
Leave A Reply