परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर पिण्डवाड़ा भाजपा मंडल द्वारा बैठक आयोजित।
V24न्यूज/भूपेंद्र परमार ,
पिण्डवाड़ा , राजस्थान।
पिण्डवाड़ा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के आदेशानुसार आज पिण्डवाडा मण्डल अध्यक्ष महावीर यति की अध्यक्षता मे डाक बंगला के सामने परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी के लिए बैठक आहुत की गई मण्डल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी की बैठक लेकर सभी को कार्य क्षमता अनुसार कार्य विभाजन करके सभी को जवाबदारी दि गई वही इस परिवर्तन संकल्प यात्रा मे नगर के सभी समाज के प्रमुख व विविध संगठन के दायित्वानो को आमंत्रित किया जायेगा, इस परिवर्तन संकल्प यात्रा का उदेश्य है प्रदेश के विकास के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा में साथ आएं और परिवर्तन लाएं। कुशासन वाली कांग्रेस को हटाकर, आओ भाजपा का कमल खिलाएं चलो सब साथ आए परिवर्तन लाए, राजस्थान में फैले जंगलराज को उखाड़ फेंकने कुशासन को राजस्थान से हटाने के क्रम में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जो की दिनांक 10 सितम्बर 2023 शाम को 4:00 बजे अपनी विधानसभा पिण्डवाडा-आबु के सरुपंगज में आएगी वहाँ पर विशाल जनसभा रखी गई है जिसमें आप समस्त भाजपा कार्यकर्ता मतदाता गण सादर आमंत्रित है आप अनिवार्य रूप से पधारकर विशाल जनसभा होगी इस बैठक मे नव मतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर मण्डल महामंत्री तिलोक प्रजापत कमलेश पुरोहित मण्डल कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष गहलोत अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नूरल हयात ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रजापत एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रमेश गवारीया किसान मोर्चा के अध्यक्ष शैलसिंह उमठ एसटी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह मीणा नगर बुथ संयोजक शंकर हीरागर शक्तिकेंद्र संयोजक माधुराम प्रजापत युवा मोर्चा महामंत्री हितेश रावल ओबीसी मोर्चा महामंत्री विजय गुर्जर पार्षद शंकर पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान मन की बात संयोजक महेन्द्र गुर्जर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कान्तीभाई प्रजापत आदि उपस्थित हुए।

