सेवा भारती द्वारा जन्माष्टमी पर्व कच्ची बस्तियों में धूमधाम से मनाया,
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
स्थानीय मोना कॉलोनी एवं शार्दुलपुरा बस्ती में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों पर दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना कर प्रकल्प के भैया बहनों द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी पालना बनाया गया व ज उल्लास के साथ राधाकृष्ण झांकी, दही हांडी, व जलेबी प्रतियोगिता राधा कृष्ण रास नृत्य इत्यादि कार्यक्रम गर्मजोशी के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर सेवा भारती के पदाधिकारी जोधपुर प्रांत मंत्री चंपतमिस्त्री, जिला अध्यक्ष देवाराम कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कौशल्या बहन त्रिवेदी, किशोरी, विकास, प्रांत संयोजक चित्रलेखा जोशी, डाया लाल नागर, अशोक कुमार क्षत्रिय, सुरेश कुमार प्रजापत, एडवोकेट प्रकाश कुमार माली, प्रदीप जी सोनी, प्रकल्प शिक्षक अंजली राणा, हेमा राणा, हिना, सपना, रणमल चौहान, और बस्ती के गण मान्य लोगों का सानिध्य रहा इस अवसर पर चित्रलेखा जोशी द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन व भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला गया बहन कौशल्या द्वारा बस्ती की माता और बहनों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप तीज त्यौहार व्रत इत्यादि मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

