झाड़ोली , पिंडवाड़ा, राजस्थान।
झाडोली में जन्माष्टमी पर तालाब पूजन का कार्यक्रम ।
आज झाडोली में मुख्य तालाब पर तालाब पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से हुआ जिसमें सुबह से ही बहने अपने भाई की चुनरी ओढ़ने के लिए आतुर थी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सेन समाज सुथार समाज देवासी समाज मेघवाल समाज गर्ग समाज प्रजापत समाज की बहनों ने अति प्राचीन झाडोली के तालाब में पुरानी संस्क्रती को अपनाते हुए मटकी को लेकर बहने पंडित जी सानिध्य में सुरक्षा में मुस्तेद भाई नावों में सवार हो कर खुशी खुशी से भाई के प्रेम की चुनरी ओढ़ी ।आज तालाब पूजन को लेकर सभी समाजो में उल्लास था जिससे तालाब पर लोगो की भारी भीड़ थी प्रशाशन ने भी पुलिस तैनात की थी वही पंचायत द्वारा दो दिन से तालाब पर सफाई करवा के सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे सुरक्षा हेतु नाव तैयार थी सरपन्स कैलाश सुथार व अजय पाल सिंह ने पुर्ण सहयोग दिया

