सिरोही | राजस्थान।
पत्रकार महेंद्र गर्ग ने दिया मानवीयता का परिचयसड़क दुघर्टना में घायलों को तुरंत स्वयं की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल
V24 न्यूज/ पिंडवाड़ा ,
राष्ट्रीय राजमार्ग के झाड़ोली निकट दो बाइक आपस मे जबरजस्त रूप से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी दोनो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। और दुर्घटना में दो पुरुष व एक महिला सहित एक छोटी बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर घायल लोग तड़प रहें थे। लोगो की भी भारी भीड़ मौजूद थी। दुर्घटना भीषणता देख हर कोई देखकर अपने आंसू बहाने पर विवश था। वही इस दरम्यान उधर आबूरोड से सिरोही की तरफ पत्रकार महेंद्र गर्ग जा रहें थे, दुर्घटना देख तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना ही स्वयं घायलों को अपने हाथों से उठाकर लहूलुहान हालत में सभी को अपनी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल सिरोही पहुँचाया। ओर उनका इलाज सुचारू करवाकर लौटे। इस मानवीयता के कृत्य की जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है
पत्रकार गर्ग ने दिया बेहतरी मानवीयता का परिचय :
-महेन्द गर्ग पेशे से एक पत्रकार हैं वो भी आम लोगो की तरह फ़ोटो खिंच करके अपने समाचार पत्र के लिये खबर कर सकते थे। जो उनके पेशे से जुडे होने के नाते उनके फर्ज था परन्तु उन्होंने फ़ोटो खिंचने व तमाशा देखने की बजाए स्वयं अपनी गाड़ी से सभी घायलों को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जो उस समय की महत्ती आवश्यकता थी। ताकि घायलों को सही समय पर इलाज सुलभ हो सके अर्थात घायलों को एक नवीन जीवदान देने में अहम पुनीत कार्य किया। साथ ही आपको ज्ञात होगा कि गर्ग समय समय पर सामाजिक सरोकारों के तहत कई सामाजिक सेवा के कार्यो को करते आये हैं। दुर्घटना स्थल पर पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करणोत सहित कई लोग मौजूद थे।

