*विद्यालय स्वच्छता प्रतियोगिता में आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही राजस्थान में रहा प्रथम*
* सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र एवं जयदेव जी पाठक न्यास के तत्वावधान में राजस्थान क्षेत्र के लगभग 1000 विद्यालयों में स्वच्छ विद्यालय परिसर प्रतियोगिता मैं सिरोही की “सुशीला देवी प्रकाश राज मोदी आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय” ने सम्पूर्ण सजस्थान क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता संकुल, जिला, प्रांतीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है । इसमें भैया बहनों की कॉपी, किताबें, बैग, यूनिफॉर्म, विद्यालय परिसर, विद्यालय भवन, सुविधाएं, शौचालय, कार्यालय दस्तावेजों, बागवानी आदि विषयों का अवलोकन विद्या भारती राजस्थान टीम द्वारा की गई । विद्यालय प्रधानाचार्य विद्यालय प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी एवं सह प्रधानाचार्य भावना सुथार के सानिध्य में सभी आचार्य आचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने बहुत ही अच्छी तैयारी कर पूरे राजस्थान क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया । शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्या भारती राजस्थान प्रांत एवं जयदेव पाठक न्यास द्वारा श्री गंगानगर में आयोजित व्याख्यान माला में इस पुरस्कार की घोषणा की गई । जिसमें श्रीमती सुशीला देवी प्रकाश राज मोदी आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी को 51000 रुपए, शाल, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । यह सम्मान पूजनीय संत स्वामी निजानंद जी, मूलचंद जी गौर, विजय कुमार गोयल कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवप्रसाद व्यास, विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के अध्यक्ष भरत कुम्हार, (पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान), राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री श्रीमान गोविंद कुमार के आतिथ्य में प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी को प्रदान किया गया । कार्यक्रम में पूरे राजस्थान क्षेत्र से लगभग 1000 से अधिक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे । प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की यह सिरोही के लिए बड़े गौरव का विषय है। इस पुरस्कार के लिए श्री त्रिवेदी ने अपने समस्त सहयोगी आचार्य, आचार्याओं,भैया, बहीनों एवं अभिभावकों को बधाई दी । सिरोही लौटने पर प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी का विद्यालय परिवार, एवं प्रबंध समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया ।
