पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान। पेंशनरों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन । अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर पिंडवाड़ा के पेंशनरों ने अध्यक्ष वागेंद्र रावल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि केंद्रीय शिविल सेवा पेंशन नियमों और भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय के सिद्धांतों के वैद्यकरण से संबंधित विधेयक संसद से पारित हो जाने के फलस्वरूप पूर्व पेंशनरों व वर्तमान पेंशनरों में विभेद हो जाने से पूर्व पेंशनरों को आर्थिक नुकसान होगा क्यों कि पेंशन उन लोगों के लिए सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु एक सामाजिक उपाय है…
Author: admin
हैदराबाद, तेलंगाना । हैदराबाद शहर की अफजलगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय ध्यान भटकाने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की। अफजलगंज पुलिस स्टेशन की टीम ने कर्नाटक राज्य के मानवी निवासी जया कुमार को गिरफ्तार किया, जो अंतरराज्यीय ध्यान भटकाने वाले गिरोह का नेता था। गिरोह के सदस्यों के विवरण: बरामदगी: गिरोह के नेता जया कुमार और उनके सहयोगियों ने आधे दाम पर सोना बेचने के नाम पर लोगों को लुभाकर ध्यान भटकाने और अपराध करने के लिए एक अंतरराज्यीय गिरोह बनाया। मामले की जानकारी: 12.05.2025 को शिकायतकर्ता श्री मुनुकुंटला निरंजन ने शिकायत दर्ज…
सिरोही, राजस्थान । ( रिपोर्ट किशनलाल) : *केन्द्रीय विद्यालय आबूपर्वत में मनाया गया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया| योग प्रशिक्षक रतन लाल सुन्देशा ने इस अवसर पर बच्चों को आयुष मंत्रालय के द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार मंगलचारण, शिथिलीकरण अभ्यास, योगासन, कपालभाती, प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ करवाए | प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष के लिए योग दिवस का विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। स्वस्थ मन, मस्तिष्क और शरीर के…
जावाल/ सिरोही, राजस्थान । वराडा-हनुमानजी मन्दिर परिसर में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि वराडा के प्रसिद्ध हनुमानजी मन्दिर के सांस्कृतिक मंच परिसर में गाँव राजकीय कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों,निजी विद्यालयों के स्टाफ व आम नागरिकों की उपस्थिति में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया गया,विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय शर्मा व योग एम्बेसेडर मनीषा माली ने प्रातः 7 से 8 बजे के बीच योग के योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत सर्वप्रथम सभी को प्रार्थना करवाई ततपश्चात सामान्य योग,चालन क्रियायें,योगासन, वृक्षासन,पादहस्तासन,अर्धवक्रासन,त्रिकोणासन,प्राणायाम, कपालभांति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी,उदगीत,संकल्प,शांति पाठ करवाये…
जावाल/ सिरोही, राजस्थान। (चौथमल सूर्याल) देलदर : 11 वा योग दिवस ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया।देलदर राजकिय आयुर्वेद औषधालय और राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर बस स्टेंड हनुमान मंदिर परिसर में योग दिवस मनाया गया जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया और अध्यापकजी विक्रम सिंह राव ने ग्रामीणों को योग करवाते हुए योग के गुण बताए कि योग करने से शरीर स्वस्थ और सुंदर निरोगी होता है जिससे लम्बी उम्र तक जी सकते हो। बीमारी में पैसे नहीं लगाने पड़ेंगे। उस दरमियान प्रधानाचार्य , आयुर्वेदिक डाक्टर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व…
रोहिडा ,सरूपगंज / सिरोही, राजस्थान। रोहिडा के समीप वर्ती गांव भारजा में श्रीमती देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में योग दिवस 21 जून बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई भैया बहनों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। वरिष्ठ आचार्य राजेन्द्र देवासी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक…
झाड़ोली/ पिंडवाड़ा। मानव एवं जीव दया संस्था झाड़ोली की पहल , गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए मानव एवं जीव दया संस्थान ने ग्रीष्मकाल में झाड़ोली में पेयजल को घर घर गली मोहल्लों में लोगो तक पहुंचाने के लिएभामाशाहों की तरफ से आपातकालीन जल वितरण अभियान शुरू किया है । जो पेयजल से वंचित लोगो के लिए वरदान साबित हो रहा है । टैंकर के माध्यम से भामाशाहों की तरफ से पेयजल गली मोहल्लों में वितरण किया जा रहा है । गर्मी के मौसम में पेयजल से लोगो को निजात मिल रही है। गली मोहल्लों में संस्था के…
सिरोही, राजस्थान। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देशानुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले भर के राजकीय कार्यालयों में मंगलवार को साफ-सफाई की गई।जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा उपखंड वार उपखंड अधिकारियों को राजकीय कार्यालयों की साफ सफाई के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा कार्यालय की साफ सफाई की गई। जिले भर के इन सरकारी कार्यालयों में आंगनवाडी, शिक्षण संस्थान, पटवार घर, पंचायत घर आदि भी सम्मिलित है। इस अभियान के तहत…
सिरोही, राजस्थान। वराडा – वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत राउमावि में साफ सफाई का आयोजन हुआ,विश्व योग दिवस के पेम्पलेट बाँटे गये,विद्यार्थी उत्साह के साथ दे रहे है उपस्थिति।वराडा – शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशोंनुसार राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में गत 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जागरूकता अभियान के अनेक कार्यक्रमों का प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे है इसके तहत आज वराडा के पीईईओ विद्यालय के समस्त कार्मिकों ने विद्यार्थियों के साथ परिसर में साफ सफाई में सहयोग किया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष,…
माउंटआबू/ सिरोही राजस्थान। 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में बीएपीएस स्वामीनारायण विद्यालय में योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मार्गदर्शक द्वारा दिनांक 16 जून से प्रारंभ हो कर 20 जून तक प्रतिदिन सभी विद्यार्थियों को अपने कक्षा कक्ष में व मैदान में विभिन्न प्रकार के आसन व प्राणायाम करना सिखाया जाएगा । योग सप्ताह के प्रथम दिवस ॐ प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और कुछ बाल सहज आसनों के बाद विद्यालय के सभी बालक बालिकाओ ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रतिज्ञा ली । सभी ने अपने अपने घर में कुटुंबीजनो को भी…