माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान।

(किशनलाल) /

*राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर के आबू पर्वत आगमन पर आयोजित हुआ स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह*

माउंट आबू : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर के आबू पर्वत आगमन पर टोल नाके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना राणा के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।तत्पश्चात होटल हिलॉक के सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान द्वारा स्वागत भाषण दिया गया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि आबू पर्वत सृष्टि का वरदान है इसको स्वच्छ व हर भरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है महिला आयोग से जुड़े हुए विषयों को लेकर बताया कि आज दूध उत्पादन, औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या में बढ़ रही है और इसे को आयोग द्वारा प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, ये पहली बार है कि जब राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक संभाग पर जनसुनवाई की जा रही है ।जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य होने आपका प्रवास महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। सासंद लुंबाराम चौधरी ने आबू के विकास को लेकर बताया कि सरकार द्वारा पर्यटन स्थल के विकास को लेकर कई परियोजना बनाई है आबू पर्वत का विकास हम सभी की प्रथमिकता है ।जिला मंत्री गीता अग्रवाल द्वारा आबू पर्वत से जुड़े विषयों जैसे कि सफाई अभियान व गौ संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो उस पर बल दिया गया , कार्यक्रम के दौरान विभान समाजसेवी संगठनों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब , नारी उत्कर्ष संस्थान , तिब्बती मार्केट सहित व्यापारिक संगठन शामिल रहे । कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गणपत सिंह राठौड़ , नरपत दान चारण, सुनील आचार्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए , कार्यक्रम का संचालन विभा श्रोतीय, अरविंद रावल ने किया , इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply