Author: admin

माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान। कार्यालय नगर पालिका मंडल आबू पर्वत सिरोही राजस्थान, श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय एवं नगर पालिका आयुक्त महोदय के निर्देशन की पालना में नगर पालिका आबू पर्वत में विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन पालिका अधिकृत गांधी वाटिका परिपथ में किया गया आज प्रात 7.00 बजे माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया द्वारा इस कार्य की शुरुआत की गई वही गांधी वाटिका मे सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहां की नक्की झील के समीप गांधी वाटिका को स्वच्छ एवं सुंदर एवं सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान…

Read More

पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान। वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न । नवीन आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक पिण्डवाडा में शिशु वार्षिकोत्सव *_घूमर_* सम्पन्न हुआ। जिसमें नृत्य,आसन, कविता, प्रतिवेदन, रंगमंचीय,क्रिडागंडन,, जिम्नास्टिक, महापुरुषों की माला, पिरामिड्स,नाटक, आदिवासी नृत्य,एकलो रेबारी , एकांकी जैसे कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। *घूमर* की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई तथा प्रधानाचार्य सोमाराम प्रजापत द्वारा अतिथि परिचय करवाया। अध्यक्ष रमेश सिंह उधोगपति रिको एरिया, मुख्य अतिथि हिम्मत राज पुरोहित उधोगपति रिको एरिया , विद्या भारती सहव्यवस्थापक रमेश पटेल , समिति अध्यक्ष धर्माराम गेहलोत, माध्यमिक प्रधानाचार्य मदनलाल रावल, राजेन्द्र राठौड़ मंच पर उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में विद्या मंदिर…

Read More

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान। नि:शुल्क मोतियाबिन्द जाँच परामर्श शिविर का आयोजन । ब्रह्माकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल एवं इसरो की ब्राँच NSIL के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जाँच परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, सिलवा वालोरिया, पिण्डवाडा में किया गया। ग्लोबल नेत्र संस्थान, आबू रोड़ से आये नेत्ररोग विशेषज्ञ टीम द्वारा मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, आँख से पानी आना, खुजली आना आदि रोगों से ग्रस्त 17 मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया | 6 मरीजों को मोतियाबिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र संस्थान लाया गया। इस शिविर में नेत्र परीक्षक हरिप्रिया, संतोष कुमार, सरपंच जानकी…

Read More

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान। *केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में परीक्षा पे चर्चा का हुआ सीधा प्रसारण* केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण किया गया । विद्यालय में सात स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ वार्तालाप करते हुए उनके परीक्षा संबंधित मुद्दों, तनाव एवं दबाव से निजात पाने के तौर तरीकों पर चर्चा की, बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणास्पद एवं मार्गदर्शक रहा।…

Read More

शक्ति माता मन्दिर मे ध्वजा चढ़ाई गई एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न हुआ । V24न्यूज चैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा, पिण्डवाड़ा / सिरोही राजस्थान/ 8 फरवरी 2025, नगर के मुख्य बाजार स्थित नगर की आराध्या देवी शक्ति माता मन्दिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महासुद अग्यारस 8 फरवरी शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमे समस्त भक्तगणो की उपस्थति मे शक्तिमाता मन्दिर मे सुबह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन मे ध्वजा के लाभार्थी श्रीमान ताराचन्द जी लुम्बाजी लोहार परिवार के यहा से धुमधाम से ढोल ढमाके पर नाचते गाते मंगल गीत गाते हुए सपरिवार ध्वजा लेकर मन्दिर मे पहुंचे…

Read More

माउंट आबू, सिरोही /राजस्थान। SC ST संघर्ष समिति, आबू पर्वत द्वारा नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया जी से शिष्टाचार भेंट कर समिति द्वारा 13 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन, जिसमें 26 सूत्री मांगों को लेकर अवगत कराया गया था कि कुछ समस्या का समाधान उपखंड अधिकारी के स्तर पर किया जा सकता है। कुछ समस्याओं का समाधान नगरपालिका स्तर पर एवं कुछ समस्याएं है जिनका समाधान राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार के स्तर पर किया जा सकता है। उन मांगो को लेकर ज्ञापन का स्मरण पत्र दिया गया एवं जानकारी दी। नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया…

Read More

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान। नव नियुक्त SDM का स्वागत किया , नगर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी से भेंट कर उनका स्वागत किया। उपखंड अधिकारी का माला पहना कर एवं शॉल से अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने आबू की समस्या पर चर्चा करी, उन्हें पार्किंग की समस्या के बारे में बताया। साथ ही नगरपालिका बोर्ड के समय प्रस्तावित विकास योजनाओं और पूर्व राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।इस पर उपखंड अधिकारी ने सभी विकास योजनाओं को पर्यावरण की अनुकूलता को ध्यान में रखकर, सभी की सहमति से जनहित में…

Read More

रोहिड़ा, सरूपगंज /सिरोही राजस्थान । रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बसंत पंचमी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन। इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई । विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज कुमार प्रजापत के साधन्य में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नवीन प्रवेश उत्सव बसंत पंचमी कार्यक्रम की शुरुआत की गई भैया बहनों की संख्या 30 उपस्थित रहे संतोष दीदी जी द्वारा मौली बांधकर तिलक लगाकर गुड़ खिलाकर सलेट बिस्किट मिष्ठान सभी को वितरण की गई गांव के गण मान्य अभिभावक उपस्थित रहे प्रधानाचार्य…

Read More

पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान। नामदेव सेवा समिति पिण्डवाड़ा के तत्वाधान मे बसंत पंचमी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से आयोजित हुआ । V24न्यूज/ भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा , पिण्डवाड़ा – श्री नामदेव सेवा समिति के तत्वाधान मे हर वर्ष की भांति बसंत पंचमी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्थानीय सोनी धर्मशाला मे आयोजित कीया गया ,जिसमे सर्व प्रथम मां सरस्वती एवं विट्ठल भगवान संत नामदेव जी के समक्ष दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत मे भगवान के पुष्प हार , महाआरती,बालभोग प्रसाद, एवं गुलाल, के चढावो की बोली का लाभ भाग्यशालीयो द्वारा लिया गया एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम के आयोजन मे…

Read More

नादिया ,पिंडवाड़ा / सिरोही राजस्थान। *आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में वसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन* आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। श्रीमती रेखा कुंवर,व्यवस्थापक अमृतलाल और प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने गणेश जी और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभ मुहूर्त पर नव प्रवेशित भैया बहिनों को स्लेट पर ॐ लिखवाकर उनका विद्यारंभ संस्कार किया गया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने कहा कि प्राचीनकाल में बालक की शिक्षा विद्यारंभ संस्कार से आरम्भ की जाती है।यह संस्कार बच्चे के जीवन में…

Read More