पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान
*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में वार्षिकोत्सव 2025 और अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन।*
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में वार्षिकोत्सव 2025 और अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिथि बंशीलाल जी बंजारा, केवाराम जी,लक्ष्मण जी मीणा, वागाराम जी भाटी,प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,उपाध्यक्ष नारायण लाल जी,व्यवस्थापक अमृत लाल जी प्रजापत,कोषाध्यक्ष बदाराम जी बंजारा,संरक्षक डासुराम जी और प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने मां सरस्वती और माता बहिनों ने अहिल्याबाई होलकर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वार्षिकोत्सव के निमित नन्हे- मुन्ने भैया बहिनों द्वारा देशभक्ति और संस्कारयुक्त विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि अहिल्याबाई के जीवन से कुशल प्रशासन,लोकहित,न्याय,धार्मिक उत्थान,पुरुषार्थ और सामाजिक समरसता आदि गुणों का आज की सामाजिक व्यवस्था में आत्मसात किया जाना चाहिए।विद्या मंदिर संस्कारयुक्त पीढ़ी के निर्माण और समाज को जागृत करने के लिए वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम का आयोजन करता है। प्रसार प्रचार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय प्रबंध समिति के सदस्य,प्रबुद्धजन,आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,हितेश कुमार,नारायण माली,रामाराम,मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलाराम,दलजीत,मनीषा, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,अरविंद देसाई,सेविका गुड़िया देवी और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

