माउंटआबू, सिरोही/राजस्थान।
*स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला का आयोजन*
केंद्रीय विद्यालय माउंट आबू में आज सोमवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला का आयोजन पुलिस थाना आबू पर्वत के मार्गदर्शन में किया गया । स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का परिचय देते हुए कांस्टेबल सहीराम ने कैडेट से पुलिस के साथ सहयोग करने , सुंदर समाज के निर्माण एवं कैडेट की शंकाओं का निवारण किया । कांस्टेबल जगदीश कुमार द्वारा साइबर क्राइम एवं उससे जुड़ी सावधानियां के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।
कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने पुलिस एवं जनता के बीच सहयोग कैसे विकसित करें इस पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी शारीरिक शिक्षक प्रभुराम गरासिया ने सबका परिचय करवाया । प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि बच्चों में पुलिस के कार्यों को जानने एवं समझने के लिए यह एक बेहतर अवसर है जिसमें बच्चे पुलिस सुरक्षा के साथ साथ सामाजिक सहभागिता के कार्यों को भी जान रहे है। प्राचार्य द्वारा सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया । संचालन वरिष्ठ शिक्षक मगनाराम माली द्वारा किया गया।विद्यालय के कक्षा आठ और नौ के 60 कैडेट ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

