माउंटआबू/ सिरोही राजस्थान।

मन की बात, जन-जन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया इस मौके पर माउंट आबू भाजपा के सभी मंडल कार्यकर्ता एव पदाधिकारी ने माउंट आबू ओरिया ग्राम में साथ सुना एवं उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने स्पेस सेक्टर, AI, वन्य जीव संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी विषयों पर बात की। पीएम ने कहा, लॉन्च व्हिकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य L-1 या फिर एक ही रॉकेट से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को स्पेस में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो (ISRO) की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट शामिल हैं। हाल के वर्षों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि स्पेस साइंस की हमारी टीम में नारी-शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है पीएम मोदी ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं। जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनको देश की कुछ inspiring women को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, innovation किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा, अगले महीने की शुरुआत में हम World Wildlife Day मनाएंगे। मेरा आग्रह है कि आप wildlife protection से जुड़े लोगों का हौसला जरूर बढ़ाएं। यह मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि इस क्षेत्र में अब कई Start-up भी उभरकर सामने आए हैं इस मौके पर भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश सिंह ओरिया ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया है। यह कार्यक्रम सदैव हम सभी को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध, एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। मन की बात नगर सयोंजक हीर सिंह भाटी ने कहा मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। न केवल बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर बात होती है, बल्कि स्थानीय और सामाजिक परिवर्तन को लेकर हो रही कोशिशों का भी जिक्र होता है।मन की बात संयोजक हीर सिंह भाटी , आई टी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो शाबीर कुरैशी ,उपाध्यक्ष सुनील आचार्य, छोटेलाल चौरासिया, बाबू सिंह परमार, सलिल कालमा,महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण सिंह परमार,सुरेन्द्र गिरी, अशोक शर्मा , शैतान सिंह पराडीया, भंवर सिंह मेड़तिया, अरविंद रावल,राहुल दाना,हितेश गिरी ,भगवान सिंह भाटी ,पर्वत सिंह,,चंदन सिंह , उम्मेद सिंह, मुकेश कुमार सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply