माउंटआबू, सिरोही राजस्थान।
पत्रकार संघ ने एसडीएम के प्रयासों को सराहा.
.प्रशासन व पत्रकारों के बेहतर सामंजस्य से होगा विकास
माउंट आबू : राजस्थान पत्रकार संघ की माउंट आबू शाखा द्वारा मंगलवार को नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया से मुलाकात की गई । इस दौरान जार (जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान) के पदाधिकारियों ने एसडीएम अंशु प्रिया को आगमन के साथ ही गांधी वाटिका सहित नक्की झील परिसर की साफ सफाई करवाने , खेलप्रेमियों और प्रबुद्धजनों की प्रार्थना पर पोलो ग्राउंड को निखारने के प्रयास शुरू करने पर सराहना करते हुए धन्यवाद दिया । जार पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एसडीएम अंशु प्रिया के शासन के दौरान पत्रकारों और प्रशासन के बीच अच्छा सामंजस्य स्थापित होगा जिससे माउंट आबू के विकास को नए आयाम मिलेंगे । इस दौरान जार के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश थिंगर , नगर अध्यक्ष उमेद सिंह राठौर , महासचिव प्रशांत श्रोत्रीय , उपाध्यक्ष संजय सिंघल , कोषाध्यक्ष किशन दहिया उपस्थित रहे ।

