शिवगंज (सिरोही) / राजस्थान। सिरोही जिले के शिवगंज शहर का है मामला, घटना का यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद । राजस्थान के सिरोही में दिन दहाड़े बदमाशों नें फिल्मी स्टाइल में एक युवक का मारपीट करके मौके से अपहरण कर हत्या कर दी. अपहरण करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और मृतक युवक शेखर दमानी जो एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर जा रहा उसको रुकवाकर लाठियों और सरियों से जमकर मारपीट शुरू कर दी. जैसे ही मौके पर लोगों कि भीड़ एकत्रित होने लगी तो वे लोग मृतक युवक शेखर को बाइक पर बैठाकर…
Author: admin
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी गई 3.8, शाम 4:37 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र कच्छ के दुधई के पास बताया गया।
जयपुर, राजस्थान । उद्योग राज्यमंत्री श्री के. के. विश्नोई ने रविवार को बालोतरा जिले के प्रवास के दौरान नाकोड़ा जैन मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकसित भारत विकसित राजस्थान 2047 के विजन को लेकर चल रही है। जिसके उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए है। प्रदेश की 11 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को देखते हुए निवेशक उत्साहित है। विश्वभर के फाइनेंशियल इंस्ट्यूट की निगाह प्रदेश पर है। आने वाला समय राजस्थान के लिए सुनहरा होगा। उन्होंने श्री पार्श्वनाथ जैन छात्रावास, मालवाड़ा द्वारा…
जयपुर, राजस्थान । श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने गत शनिवार को उद्योग भवन के सभागार में लॉटरी के माध्यम से करौली जिले के 20 मिट्टी कामगारों का चयन किया। श्री टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-2025 में 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने के लिए की गई थी। इसी की क्रियान्विति में श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। सभागार में माटी कला बोर्ड व बोर्ड के अधिकारियो,…
सिरोही, राजस्थान । कार्यालय माली समाज संस्थान चौदह परगना से प्राप्त जानकारी अनुसार, सिरोही | आज संस्थान परिसर में प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती मनाई गई | संस्थान के वर्तमान अध्यक्ष हीरालाल माली, पूर्व अध्यक्ष चेताराम माली, मंत्री हीरालाल माली, पूर्वमंत्री हरिलाल माली, मोहनलाल माली, भूबाराम माली, शंकरलाल माली, छगन लाल माली व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र फलक पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्जवलन किया | तत्श्चात् मुख्य वक्ता मोहनलाल माली ने माता सावित्री के जीवनवृत पर प्रकाश डाला | वक्ता किशोर माली ने सामाजिक जागरूकता आंदोलनो में फुले दम्पती…
माउंट आबू, सिरोही राजस्थान। अमृत आहार योजना का आंगनवाड़ी केंद्र पर शुभारंभ । माउंट आबू। बच्चों का स्वास्थ्य, राजस्थान सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार बच्चों के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें प्रमुख है अमृत आहार योजना जिसकी शुरुआत हाल ही में हुई है। राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर अमृत आहार योजना का शुभारंभ हुआ। जिसमें दूध एवं पौष्टिक आहार, नमकीन मुरमुरा 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रारंभ की गई है। गुरुवार को कुम्हारवाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र…
V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल) , सिरोही, राजस्थान । नगर पालिका आबू पर्वत आयुक्त श्री शिवपाल सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र कार्यक्रम के अंतर्गत आज आबू पर्वत क्षेत्र के मुख्य चौराहों, सब्जी मंडी एवं विभिन्न वार्डों में कठपुतली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट पर₹30000 की सब्सिडी 2 किलोवाट पर₹60000 की सब्सिडी एवं 3 किलोवाट पर 78000 की सब्सिडी है। साथ ही महात्मा गांधी पुस्तकालय के निकट मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र बनाया गया है जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं को जमा किया जाता है…
पाली, राजस्थान । पाली : जिले के सादड़ी-फालना राजमार्ग पर प्रतापगढ़झूंपा बस्ती में सादड़ी पुलिस के दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस व रोडवेज पर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों काे पीछे हटना पड़ा। घटना में सादड़ी सीआई व तीन जवान चोटिल हो गए। एक जवान को रैफर किया गया। रोडवेज में सवार सवारियां शीशे को तोड़ बाहर निकली। खाली बस को उल्टा गिराने का भी प्रयास किया। करीब सवा डेढ़ घंटे तक जाम रहा। बाली एएसपी चैनसिंह महेचा, सीओ राजेश यादव, एसडीम विवेक व्यास,…
V24 NEWS CHANNEL (मुंबई, महाराष्ट्र/सुरेश पुरोहित) ; मुंबादेवी मंदिर मे महा आरती 1 जनवरी को मुंबई , महाराष्ट्र। बांग्लादेश मे हिंदू बहनो बच्चों ओर साधु संतो पर हो रहे हमले व अत्याचार के खिलाफ पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित के नेतृत्व मे मुंबई की आराध्य देवी माँ मुंबादेवी के मंदिर मे महा आरती बुधवार दिनांक 1जनवरी शाम 6.30 बजे आयोजित की गई है। पुरोहित ने अख़बार के माध्यम से सभी सनातन धर्मियों को आव्हान करते हुए कहा कि भारी संख्या मे मंदिर परिसर मे पधारकर महा आरती का लाभ लेवे।
V24 NEWS CHANNEL ( सिरोही, राजस्थान) , रिपोर्ट : सुरेश पुरोहित , उप तहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी को गणमान्य लोगो ने माला साफा पहनाकर सेवानिवृति की दी विदाई। रामसीन तखतगढ कालन्द्री रहे उपतहसीलदार, भीनमाल विधायक समेत श्रेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद, सरल स्वभाव सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व की मौजूद लोगो ने की प्रशंसा , सिरोही- मंगलवार को कालन्द्री उप तहसील मे कार्यरत उप तहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी बीरबलसर जालोर के 34 वर्ष की राजकीय सेवा से निवृत्त होने विदाई समारोह का आयोजन हुआ। समारोह मे भीनमाल विधायक डाॅ समरजीतसिह सिरोही तहसीलदार जगदीश विश्नोई कालन्द्री सरपंच महीपालसिह देवड़ा विप्र फाउंडेशन के प्रदेश…