V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा /सिरोही राजस्थान),
सिवेरा में भामाशाह सम्मान व पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा में वार्षिकौत्सव मनाया गया जिसमें अध्यक्षता सरपंच कह्नैयालाल मीणा विशिष्ठ अथिति जगदीश तिवारी, वोलकेम इंडिया लिमिटेड , व डॉ सोहनलाल अध्यक्ष लाइंस क्लब पिंडवाड़ा , जसवंत सिंह चौहान समाज सेवी झाडोली ,नरेंद्र मेहता पर्यावरण प्रेमी ने सरस्वती मा दीपप्रज्वलित करके शुरू किया छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये जिनका दर्शकों ने जमकर मजा लिया वही प्रतिभावान छात्रों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया पूर्व शिक्षक जसवंत सिंह ने बोर्ड क्लास पाँचवी,आठवीं, दसवीं व बारवीं में प्रथम आने वालों को चांदी के सिक्के देकर उत्साह बढ़ाया वही मनोहर मीणा में दसवीं व बारवीं में प्रथम आने वालों को चांदी के मेडल देकर उत्साहित किया।
फ्रेंड्स क्लब द्वारा क्लास 1 से 12 तक प्रथम आने वालों को ईनाम दिए स्कूल में साल भर की गतिविधियों में अपना कौशल दिखाने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और स्कूल में 100 स्टूल टेबल देने वाले वोलकेम इंडिया के जगदीश तिवारी ,100 पेड़ डालने वाले पर्यावरण प्रेमी नरेंद मेहता, कलर प्रिंटर देने वालो,स्कूल बोर्ड बनाने वालों , 4 सी सी कैमरे देने वाले, सर्दियों में ऊनी स्वेटर देने वाले भारत विकास परिषद को मोमेंटो से सम्मानित किया गया वही स्कूल में श्रेष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया आज के टेंट की व्यवस्था जीवादानी मिष्ठान व इनाम की व्यवस्था माधोराम सिंदल द्वारा की गई थी इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे मंच का संचालन उत्तम कुमार व शम्भू सिंह ने की। प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने सभी का आभार जताया ।


