V24 NEWS CHANNEL (सरूपगंज/सिरोही, राजस्थान ),

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भारजा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई जानकारी ,

रोहिड़ा के निकट वर्ती भारजा गांव में आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भारजा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर विद्या मंदिर प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भैया बहनों ने सुभाष चंद्र बोस के जीवनी व कार्य पर आधारित भाषण कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार प्रजापत ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान और देशभक्ति को याद किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने भैया बहनों से उनके आदर्शों को अपने और देश सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया कार्यक्रम के बाद विद्या मंदिर के भैया बहनों ने तिरंगे झंडे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर लेकर गांव में एक शानदार पथ संचलन निकाला भारजा गांव के मार्ग से होकर गांव के जन मान्य गणों ने पुष्प वर्षा के साथ भैया बहनों का स्वागत किया कार्यक्रम में विद्या मंदिर की समस्त आचार्य उपस्थित रहे राजेंद्र जी रामलाल जी राहुल जी जोगिंदर जी भंवर जी प्रवीण जी हार्दिक जी पोपट की पूजा जी संतोष जी भावना जी इत्यादि उपस्थित रहे

Share.
Leave A Reply