V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा/सिरोही राजस्थान)
आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित रिछेश्वर महादेव सरस्वती संस्कार केंद्र द्वारा चामुंडा माता मंदिर में अभावग्रस्त लोगों को कम्बल वितरण ।

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया द्वारा संचालित रिछेश्वर महादेव सरस्वती संस्कार केंद्र नांदिया द्वारा चामुंडा माता मंदिर में समाज के अभावग्रस्त लोगों को वर्धमान संस्कृति सेवा धाम आशा चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से कम्बल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।संस्कार केंद्र प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,व्यवस्थापक अमृतलाल जी प्रजापत,भीमाराम जी पटेल,अशोक जी सेन,चामुंडा माता मंदिर पुजारी श्रवणदास जी वैष्णव और प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कम्बल वितरित किए गए।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि विद्या भारती सेवा परमो धर्म को आधार मानते हुए समाज के वंचित लोगों के हित के निमित अनेक कार्यक्रम आयोजित करते है जिसके अंतर्गत आज कम्बल वितरित किए गए।
