सिरोही, राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल ),

सिरोही काठियावाड़ी होटल हाइवे रोड सिरोही में राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न*

सिरोही ,19 जनवरी

– राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन का दिनांक 18, 19 जनवरी को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मान्यवर गोमाराम रमेशा सीईसी RMBKS नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षक ने दिया । संजय कुमार नारोलिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में ओबीसी, एस सी, एसटी और अल्पसंख्यक मूलनिवासी बहुजन समाज के सरकारी कर्मचारी और गैर सरकारी कर्मचारियों का देश आजादी के पूर्व और देश आजादी के बाद ट्रेड यूनियन की भूमिका, मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी का ट्रेड यूनियन बनाने का उद्देश्य , कार्य क्षेत्र, ट्रेड यूनियन कानून और दायरा , सरकार और कर्मचारी के बीच संवाद कर हक अधिकार की बात करने में संविधान पर बताया गया । महापुरुषों के इतिहास से ट्रेड यूनियन की रूपरेखा पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक जानकारी ने दी । सुरेश कुमार नोगिया ने बताया कि इस आवासीय प्रशिक्षण में सुबह से रात्रि तक सत्र वार प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में 90 लोगों ने प्रशिक्षण लिया गया ।

इस मौके पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष्मति निर्मला कुमारी का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी में चयन होने पर सम्मान किया और निर्मला ने इस कामयाबी का माता पिता और महापुरुषों की प्रेरणा का श्रेय दिया । एड सुंदरलाल मोसलपुरिया ने बताया कि दिनांक 19 जनवरी को दोपहर दो बजे से राजस्थान राज्य समीक्षा मीटिंग मान्यवर के एल पासी बामसेफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एडॉप्शन इंचार्ज राजस्थान की अध्यक्षता में आयोजित की गई । सर्व प्रथम महापुरुषों के तस्वीर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया गया । प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता ने राज्य स्तरीय समीक्षा मीटिंग में राष्ट्रीय अधिवेशन 2024, आगामी होने वाले आंदोलन,2025, सामाजिक तथा भौगोलिक नेटवर्क, प्रदेश में बामसेफ तथा सहयोगी संगठनों को सुदृढ़ बनाने और उनका विस्तार पर चर्चा कर रिपोर्ट ली गई ।

तोलाराम फाचरिया ने दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण और राज्य समीक्षा मीटिंग में आए हुए संभागीयों का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रोटॉन शिवदानाराम राठौड़ जैसलमेर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बामसेफ भंवरलाल मेघवाल बीकानेर, सी ई सी सदस्य प्रोटॉन नरसाराम जी मेघवाल, बाड़मेर, जिला अध्यक्ष पाली रमेश कुमार राणावत, भारत मुक्ति मोर्चा प्रदेश सदस्य पाली गिरधारीलाल बारूपाल, एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया, सुरेश कुमार नोगिया, शंकरलाल बुनकर, आसुराम लूनिया, अमराराम, विष्णु कुमार मोहरेशा, पोपटलाल राठौड़, त्रिजा देवी, मंजूलता मोसलपुरिया, रजनी नारोलिया, गौरी देवी,लेखा रमेशा, दीक्षा बुद्धिस्ट, नगाराम, रणछोड़ राम चौहान इत्यादि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply