V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान ),

*सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया द्वारा पथ संचलन का प्रदर्शन।*

आज आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया के भैया बहिनों ने सुभाष चंद्र बोस जयंती के निमित्त शिवनगरी शिवगढ़ में पथ संचलन निकाला।गांव के प्रबुद्धजन व सज्जन शक्ति ने सती माता मंदिर से भगवा झंडी देकर पथ संचलन को रवाना किया जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सदर बाजार पहुंचा।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने गांव जी जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि सुषुप्त हिन्दू शक्ति के जागरण से ही समाज का उत्थान होगा।इसलिए हम सभी को समरस भाव से एकता के सूत्र में बंधना होगा तभी भारत अपने गौरव को प्राप्त कर पाएगा।प्रसार-प्रचार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहन जी बोराणा,रणजीत सिंह, हंसाराम, चेनाराम,विरमाराम,जीवाराम, केवाराम, अजाराम, सरुपाराम,चेलाराम और आचार्य प्रवीण गर्ग,नारायण,रामाराम,अशोक कुमार,हितेश कुमार,लक्ष्मण सेन,रणजीत गर्ग,दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलाराम,अरविंद,दलजीत मीनाक्षी देवी, कृष्णा कुंवर,मनीषा,गुड़िया देवी, श्रवण सिंह और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply