सिरोही, राजस्थान सिलोईया ग्रामवासियों के सहयोग से गौशाला में आइसोलेशन सेंटर खोला गया। जिसमें गौवंशो पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया एवं लंपि से ग्रसित गायो को दवाईयां व आयुर्वेदिक लड्डू भी खिलाये गए। इस दौरान सलतरा सरपंच प्रतिनिधि गिरीश देवासी,पत्रकार सुरेश जुगनू,रणछोड़ देवासी,सादलाराम,राजाराम,नरेश सेन,नारायण चौधरी, कुलदीप,मोंटू मेघवाल, आकाश सोनी,हितेश चौधरी, किरण राणा,दर्शन प्रजापत समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद थे।
Author: admin
पिण्डवाडा विकास सेवा समिति नेतृत्व मे पिण्डवाडा रेल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के निराकरण और विस्तार हेतु ज्ञापन दिया । पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान, रिपोर्ट, भूपेंद्र परमार। पिण्डवाड़ा विकास सेवा समिति अध्यक्ष काशीराम रावल ने बताया की चेयरमैन श्री मान रमेश चन्द्र (यात्रि सुविधा समिति) के पिण्डवाड़ा क्षेत्र मे टुर निरीक्षण प्रोग्राम के दौरान आने पर स्थानीय रेलवे-स्टेशन पर निम्न समस्याओ के शिघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन सौपकर अवगत करवाया । जिसमे ज्ञापन मे निम्न समस्याओ की मांग प्रमुख तौर से है श्री मान् रमेशचंद्र रत्न , चेयरमेंन, यात्री सुविधा समिति रेल्वे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली, सप्रेम नमस्कार,उपरोक्त विषयान्तर्गत आपसें निवेदन हैं की…
सिरोही/ मंडवारिया /राजस्थान , रिपोर्ट, चौथमल सुर्याल। मल्लेश्वर ग्राम सेवा सहकारी समिति मण्डवारिया मे चुनाव सम्पन्न । समिति के छः सदस्य भंवरसिह , डुंगरसिह , धनसिह , भंवरसिह , पूरणसिह और छगन मेघवाल निर्विरोध घोषित हुए । तीन 4 ,9 और 11 वार्ड से छः व्यक्तियो ने चुनाव के लिए फार्म भरे जिसमे 4 से नारायणसिंह ,9 से ईश्वरसिह और 11 से चैन सिह विजय घोषित हुए । देलदर और मण्डवारिया के ग्रामिणो मे खुशी की लहर छा गई और विजितो का माला पहना कर स्वागत किया गया ।
जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने किया सार्वजनिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण। सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) जिला कलेक्टर भंवरलाल ने सार्वजनिक चिकित्सालय सिरोही का आकस्मिक निरीक्षण किया व एमसीएच विंग में नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा हॉस्पिटल में निर्माणाधीन बिल्डिंग्स और वार्ड का निरीक्षण किया । इस दौरानवार्ड और अस्पताल परिसर में गंदगी के आलम को देखकर कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के सख्त निर्देश व तुरन्त करवाई की बात कही।
भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान पीएम मोदी के जन्म दिवस पर पहुचे वडनगर। सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश संगठन भाजपा प्रतिनधि व गुजरात चुनाव प्रभारी एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान मेहसाणा जिले में प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्रमोदी जी के जन्मदिन पर उंझा-वडनगर विधानसभा के पैतृक गाँव वडनगर पहुचे । हाटकेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर उत्तम स्वास्थ्य/दीर्घायु होने की प्रार्थना कर बड़े भाई सोमा भाई मोदी से उनके आश्रम में भेट की । जहाँ पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू छत्तीसगढ़ के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के पिताजी स्व. दामोदर दास मोदी जी की समाधी…
नगर परिषद बरामदे में गणपति चित्र के हटने पर लामबंद कार्मिको ने सभापति मेवाड़ा को आयुक्त के खिलाफ सौपा ज्ञापन । आयुक्त ने किया नोटिस जारी। सिरोही, राजस्थान/ रिपोर्ट (हरीश दवे) । सिरोही नगर परिषद कोंग्रेस शाषित बोर्ड व नगर परिषद क्षेत्र में सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा के करवाये बम्पर विकास कार्यो पर जन स्वीकृति की मुहर के चलते व पस्त भाजपा बोर्ड के अस्त प्रतिपक्ष की वजह से हर क्षेत्र में दिक्कतें भुगतती आम जनता की सुनवाई करने वाले न तो नगर परिषद में अधिकारी है न कार्मिक व तीन तीन माह से वेतन को तरसते संविदा कर्मी…
घायल बंदर का करवाया उपचार। सिरोही/ राजस्थान , रिपोर्ट सुरेश पुरोहित। जिले के पाड़ीव कस्बे के कलावंत वास में एक बंदर के बछड़े को बिजली तार से करंट लगने से घायल हो गया था जिनकी जानकारी गौरव कलावंत को हुई और उन्होंने जीवदया प्रेमी सुरेश पुरोहित को दी।पुरोहित ने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर घायल बंदर को लेकर सिरोही के बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय में गए जहा सयुक्त निर्देशक जगदीश बर्बर ने अपने जेब से पैसे निकालकर तुरंत प्रभाव से इंजेक्शन मंगवाकर घायल बंदर को लगाया गया और उसको प्रेशर भी किया जिससे बंदर के बछड़े को होश आया। उसके बाद उक्त…
पिण्डवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन । विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। पिण्डवाड़ा / सिरोही , राजस्थान। पिण्डवाड़ा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी का 72 वा जन्म दिन मनाया, इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल पिण्डवाडा के तत्वाधान मे व प्रदेश शीर्ष नेतृत्व व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार व महिला मोर्चा की जिला मंत्री जसवंत कुंवर के आतिथ्य मे महिला मोर्चा द्वारा पिण्डवाडा मण्डल मे निम्न कार्यक्रम किये गये । जिसमे भाजपा मण्डल व सेवा पखवाड़ा के जिला सहसंयोजक भुवनेश राजपुरोहित व मण्डल…
शिक्षा मंत्री से मिले पार्षद, स्कूल की समस्या से करवाया अवगत । आबूरोड , सिरोही/राजस्थान , रिपोर्ट, कन्हैयालाल मकवाणा । नगरपालिका आबूरोड के पार्षदों ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात करशिक्षा से संबंधित एवं गांधीनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय की समस्या सेअवगत कराया।शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को पार्षद शमशाद अली अब्बासी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, वीणा परिहार ने बताया कि शहर की आदि आबादी गांधीनगर क्षेत्र मेंनिवास करती है तथा गांधीनगर क्षेत्र में एकमात्र राजकीय उच्च माध्यमिकविद्यालय है जिसमे लगभग 450 विद्यार्थी अध्ययनरत है। गांधीनगर उच्चमाध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य सहित 7 पद रिक्तहैं जल्द से जल्द रिक्त…
संसार मे बदलाव तभी आएगा जब हम स्वयं में बदलाव लाएंगे:-रामेश्वर सुखववाल सिरोही , राजस्थान / (हरीश दवे) ; अखिल विश्व गायत्री परिवार शातिंकुज हरिद्वार के प्रतिनिधी रामेश्वरलाल सुखववाल ने कहा कि गायत्री परिवार संस्कार की शिक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है उनका मानना है कि संसार में बदलाव तभी आएगा जब हम अपने में बदलाव करेंगे इसलिए गायत्री परिवार ने एक नारा दिया है कि हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा वे शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री शक्ति पीठ…