“भारत को जानो” प्रतियोगिता में लिया 500 स्टूडेंट ने हिस्सा।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ;

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही द्वारा विभिन्न विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । परिषद के सचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सामान्य ज्ञान से संबंधित विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में कुल 5 विद्यालयों, आदर्श विद्य मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही, बालिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही, श्री रूप रजत इंटरनेशनल स्कूल सिरोही, अजीत विद्या मंदिर सिरोही, एवं आनंद विद्या मंदिर सिरोही के लगभग 500 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया । जिसमें भारतीय इतिहास, संस्कृति, धर्म, विज्ञान, भुगोल, सामान्य ज्ञान, राजनीति, आयुर्वेद ,योग, खेलकूद और अध्यात्म से संबंधित समस्त विषयों पर आधारित प्रश्नों का चयन किया गया । प्रतियोगिता दो भागों में आयोजित की गई जिसमें छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक कनिष्ठ वर्ग एवं नवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक वरिष्ठ वर्ग के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया । बच्चों के लिए काफी उत्साहवर्धक प्रतियोगिता रही ।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे बालक बालिकाओं का सेमीफाइनल राउंड शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के रूप में 28 सितंबर 2022 को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा । परिषद के उपाध्यक्ष संस्कार आनंद प्रकाश मिश्रा द्वारा सभी गतिविधियों का दिशा निर्देशन किया गया ।विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा समस्त विद्यालयों में जाकर उक्त प्रतियोगिता का देखरेख एवं निर्देशन किया गया, साथ ही विद्यालय परिवार एवं संस्था प्रधानों का भी सहयोग रहा ।

Advertisment

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के नाते परिषद् के दिनेश जैन, श्रीमती पवन आर्य, सुबोध जोशी, जगदीश सिंह गुर्जर, दिलीप सिंह दीपक, प्रदीप सिंह सिंघल, आनंद प्रकाश मिश्रा, ओंकार सिंह उदावत, घनश्याम मिश्रा, गीता मिस्त्री, दिनेश कुम्हार, निरंजन सिंह राठौड़, गणपतसिंह देवड़ा, राजेश जैन, अंबालाल माली, श्रवण राजपुरोहित, मधुसूदन त्रिवेदी, रोहित जानी, अजीत सिंह, राजेश त्रिवेदी, भावना राठौड़, कुमुद उदावत सहित कई अन्य सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply