मधुमेह व हाइपरटेंशन शिविर का आयोजन ।

माउंट आबू ,राजस्थान

रिपोर्ट किशन दहिया,

श्री सुरभि रक्त सेवा फाउंडेशन द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दर्शन में कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मधुमेह उच्च रक्तचाप के रोगियों की जांच डॉ लक्ष्मण लाल मेड़तावाल द्वारा की गई रोजाना खाने में ज्यादा मीठा मैदा जंक फूड फास्ट फूड एल्कोहलिक ड्रिंक का प्रयोग तनावपूर्ण जीवन शैली से मधुमेह के रोगियों में बढ़ोतरी हुई है दवा के साथ जीवन शैली में बदलाव वह सकारात्मक सोच रखने से मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है डायमंड डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर जयेश चौहान मैं दातों के रोगों की जांच कर प्राथमिक उपचार किया दातों की दिन में दो बार सफाई वर्ष में दो बार दांतों की जांच तथा वर्ष में दो बार अच्छी कंपनी का मुलायम ब्रश का प्रयोग करने से दातों को सड़ने से बचाया जा सकता है

देसी उपचार में नीम बबूल का दातुन नमक हल्दी के गरारे बी मुंह की बीमारियों से बचाव करता है तंबाकू युक्त गुटखा बीड़ी सिगरेट के सेवन से मुंह के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है जिला चिकित्सालय शिवगंज से पधारे वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रभारी प्रकाश चौहान द्वारा योग प्राणायाम व प्राकृतिक जीवन शैली और शुद्ध सात्विक ताजा आहार लेने से रक्त शर्करा व उच्च रक्तचाप नियंत्रण करने के सरल उपाय बताएं तथा शरीर में रोग प्रतिरोध शक्ति बढ़ाने के लिए गिलोय का प्रयोग सूर्य नमस्कार अनुलोम विलोम मंडूकासन कपालभाति आदि क्रियाएं कर कर बताएं कैंप के संस्थापक अक्षय लालवानी रमेश चंद्र पुरबिया ललित कुमार सोनी मुकेश बुधवानी ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग दिया ।

Share.
Leave A Reply