नया सानवाड़ा में हाई वॉल्टेज से जले बिजली उपकरण ।
गांव के कई गली-मौहल्लों में झूलते तार व क्षतिग्रस्त विद्युत पोल से हादसे का अंदेशा ।
V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/ राजस्थान
रिपोर्ट भूपेन्द्र परमार ।
नया सानवाड़ा गांव में रविवार सुबह गांव के मुख्य मार्ग में हाई वोल्टेज आने से कई घरों के बिजली उपकरण जल गए| गांव में सुबह साढ़े नौ बजे बिजली बंद करवाई अन्यथा और भी ज्यादा नुकसान होता|गौरतलब है कि गांव के पटवार घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है| इस पर अधिक लोड है| गांव के अधिकांश बिजली कनेक्शन है| इस कारण एक-दो महीने में आए दिन हाई वोल्टेज आने से लोगों के उपकरण जल रहे हैं| लेकिन, डिस्कॉमकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसके बाद लोगों ने जोधपुर हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई| इसके बाद दोपहर बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट निकाला| ग्रामीणों ने बताया कि बिजली से पंखे, ट्यूब लाइट, पानी कीमोटर, मोबाइल चार्जर समेत बिजली से संचालित होने वाले उपकरण जल गए| उधर, पूर्वी मेघवाल वास में शार्ट सर्किट से शुक्रवार रात से बिजली गुल रही| ऐसे में मोहल्ले वासियों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी| जिससे लोगों को खाना बनाने समेत कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा|

डिस्कॉम की लापरवाही का नजारा नया सानवाड़ा गांव में देखने को मिल सकता है| गांवम में जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं| साथ ही कई जगह पर शक्ति के विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहे हैं| मोहल्ले वासियों की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है| गांव के कुम्हारवाड़ा, जैन गली समेत कई जगह पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त है| इसके बावजूद पोल को नहीं बदला जा रहा|
