Author: admin

पिण्डवाड़ा, राजस्थान । गड़ीया से पिंण्डवाड़ा सड़क चौड़ाईकरण कार्य ठप,ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी, जिला परिषद सदस्य रावल ने अनशन दी चेतावनी। पिण्डवाड़ा – सडक चौड़ाईकरण कार्य ठप होने से नाराजज़िला परिषद सदस्य रतन देवी रावल ने उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड को ज्ञापन पत्र लिखकर कार्य तुरंत शुरू करवाने की मांग की है। मिली जानकारी अनुसार गड़ीया से पिण्डवाड़ा सड़क चौड़ाईकरण कार्य करीब दो माह से ठप होने से क्षेत्र वासियो मे है नाराज़गी,गड़ीया से पिंडवाड़ा तक सड़क चौड़ाईकरण व पुनर्निर्माण कार्य पिछले दो महीनों से बंद होने पर क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है।ज़िला परिषद सदस्य रतन देवी रावल…

Read More

सिरोही , राजस्थान । सिरोही (चौथमल सूर्याल) : जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर का किया अवलोकन स्काउट गाइड से जुड़ने से छात्र छात्राओं में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में आयोजित किया जा रहा है कि बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने शिविर का अवलोकन किया । इस अवसर पर यादव ने कहा कि स्काउट गाइड से जुडने से छात्र छात्राओं में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है और उन्होंने कहा कि…

Read More

सिरोही, राजस्थान । कंबल पाकर छात्रों के खिले चेहरे। भामाशाह जगदीश पुरोहित द्वारा छात्र-छात्राओं को कंबल वितरण,कंबल पाकर छात्रों के खिले चेहरे । सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे भामाशाह जगदीश पुरोहित नून की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से राहत के लिए कक्षा पहली से पांचवी के छात्र छात्राओं को कंबल बाटे गये। यह सेवा कार्य उनके चेरिटैबल ट्रस्ट मानव आकांशा अधिकार अभियान ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। कंबल वितरण के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाड़ीव के प्रधानाचार्य हितेश लुहार,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाड़ीव की संस्था…

Read More

सिरोही, राजस्थान । रिपोर्ट चौथमल सूर्याल । पाड़ीव कृषि कुएँ पर लगी आग का आंखों देखा हाल— धधकती लपटों ने मिनटों में निगला चारा, ग्रामीणों में फैला दहशत का माहौल । सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में कालद्री रोड स्थित भूराराम व हकमाराम घांची के कृषि कुएँ पर रविवार दोपहर अचानक उठी आग की लपटों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। चारा ढेरों से उठता धुआँ कुछ ही क्षणों में तेज़ भभकती आग में बदल गया और देखते ही देखते पूरा चारा जलकर राख हो गया। घटना का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद किसान कुछ क्षणों के…

Read More

सिरोही, राजस्थान । अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे माउंट आबू में गत सात महीनों से फरार चल रहे अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी किशन लाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार।थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के अनुसार गत 27 अप्रेल को सोशल मीडिया पर माउंट आबू निवास किशन राणा पुत्र चुन्नीलाल भील की ओर से अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पिस्टल व मैगजीन के फोटो अपलोड किए जाने की सूचना मिली थी। दौराने अनुसंधन हैडकांस्टेबल राजाराम मय पुलिस जाब्ता ने माउंट आबू केन्द्रीय विद्यालय के पीछे से किशन राणा पुत्र चुन्नीलाल, उसके साथी मानसिंह पुत्र…

Read More

सिरोही, राजस्थान । मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा विद्यार्थियो को स्वेटर वितरितस्वेटर पाकर स्कूली बच्चो के चेहरे खिल उठे आबूरोड। मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टी.एफ.आई, करोईफली, आबूरोड में कक्षा 1 से 5 एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टी.एफ.आई, करोईफली, आबूरोड आंगनवाडी केन्द्र में अध्ययरनत सभी विद्यार्थियों को सर्दी के बचाव के लिए स्वेटर, पाठ्य सामग्री, चॉकलेट एवं बिस्किट भेंट किये। सामग्री पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने कहा कि दरिद्र की सेवा ही सच्चे अर्थो में ईश्वर की सेवा है। ग्रामीण क्षेत्र में…

Read More

पिण्डवाड़ा, राजस्थान । (रिपोर्ट के पी परिहार) । संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित.भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर साहब को उनकी 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर सेवा समिति व कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर मंडार कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मफतलाल बुनकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितो और शोषित पिछड़ों महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया उन्होंने हमेशा मजदूरों को महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया डॉ बाबासाहेब दलितों के मसीहा…

Read More

सिरोही, राजस्थान । (रिपोर्टर चौथमल सूर्याल)रोवर रेंजर बैठक का हुआ आयोजनसिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में शुक्रवार को सीओ स्काउट एम आर वर्मा की अध्यक्षता में रोवर रेंजर बैठक रखी गई जिसमें राजकीय महाविद्यालय सिरोही और राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही के रोवर रेंजर सम्मिलित हुए इस अवसर पर उपस्थित रोवर रेंजर को संबोधित करते हुए सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने कहा कि जो रोवर रेंजर 16 वर्ष से अधिक उम्र के है वे छात्र छात्राएँ रोवर रेंजर की गतिविधियों से जुड़कर निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते है उन्होंने कहा कि भारत…

Read More

नांदिया गांव में वीर हनुमान जी व रिद्धि–सिद्धि विनायक की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब नांदिया गांव में वीर हनुमान जी व रिद्धि–सिद्धि विनायक की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब सिरोही/पिंडवाड़ा। पिंडवाड़ा उपखंड के निकटवर्ती नांदिया गांव में आज धर्म एवं आस्था से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। श्री वीर हनुमान जी एवं रिद्धि–सिद्धि विनायक की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह पूजा–अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा की शुरुआत हुई। गांव की…

Read More

भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित को दी बधाई पिंडवाड़ा (सिरोही)/ राजस्थान ।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री मनोनित किए जाने पर सिरोही जिले में खुशी की लहर चल रही हैं यह पहला अवसर है जब सिरोही जिले के किसी कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिला है। पुरोहित को बधाई देने के लिए उनके निवास स्थान जीरावल में कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है हर कोई इस मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उनसे लगाव छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी है यही कारण है कि उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।…

Read More