
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में उमड़े लोग
पिंडवाड़ा। शहरी आयुष्मान आरोग्य केंद्र गोपेश्वर मंदिर गेट केंद्र पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गांव वरली, मालप, कांटल सहित पिंडवाड़ा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 80 लोगों ने शिविर में अपनी बीमारियों की जांच व इलाज कराया।
शिविर में डॉ. आशुतोष शर्मा, नर्सिंग स्टाफ महेंद्रपाल सिंह, प्रियंका कुमारी, नर्स एकता सैनी, फार्मासिस्ट चेतन प्रकाश, अशोक कुमार एवं स्वीपर विक्रम कुमार ने सेवाएं दीं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया।

