
माउण्ट आबू ( किशनलाल) /सिरोही, राजस्थान ।
मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा का जन्मदिन मनाया
आबू पर्वत।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्म दिवस अंधजन विद्यालय में दिव्यांग जन बच्चो के साथ केक कट करके मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों को स्नेह भोज कराया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने कहा कि राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राजस्थान में सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है साथ ही आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा कार्य आयोजित किया जा रहे हैं इसी कड़ी में आज भाजपा नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा अंधजन विद्यालय में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया एवं उनके लंबी आयु की कामना की गई।
भाजपा जिला मंत्री गीता अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार पिछले दो वर्षों में प्रदेश का चहमुखी विकास किया गया है इस दौरान महिलाओं, युवाओं ,किसानों सहित सभी वर्गों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजना लागू की गई है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सुनील आचार्य ,प्रदीप अग्रवाल मांगीलाल कब्र सलिल कलम सुरेंद्र गिरी छोटेलाल चौरसिया देवीलाल बामनिया रीना राणा भंवर सिंह भगवान राम अरविंद रावल अभिनंदन दीक्षित अशोक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

