भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा पहुची पिंडवाड़ा आबू । भूपेन्द्र परमार/ पिण्डवाड़ा । पिण्डवाड़ा / सिरोही, राजस्थान ।आज शनिवार दिनांक 10 दिसम्बर 22 को पिण्डवाडा मण्डल अध्यक्ष महावीर यती ने बताया की आज पिंडवाड़ा टोल नाके के पास के जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित के नेतृत्व मे पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष श्री मान गुलाब चंद्र जी कटारिया का स्वागत अभिनंदन किया गया है। और जन आक्रोश यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था । इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा के आबू पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुचे पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया साहब विधायक…
Author: admin
सिरोही , राजस्थान । मगनलाल प्रजापत , माउन्ट आबू मे नगर पालिका द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन की प्रस्तावित खरीद पर लोगों ने किया विरोध,पालिका द्वारा प्रस्तावित खरीद को स्थगित किए जाने का दीया आश्वासन । माउन्ट आबू मे नगरपालिका अपनी हाई-फाई सोच के साथ शहर में ट्राई इलेक्ट्रिक वाहन चलाना चाहती थी इसके लिए एनआईटी जारी की गई । करीब 30 लाख रुपए की लागत से यह वाहन खरीदे जाने थे । मगर जनता में इसका व्यापक विरोध शुरू हो गया ।शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में पालिका कार्यालय पहुंचे और विरोध जताना शुरू किया । माउंट आबू के चारों टैक्सी…
माउंट आबू / सिरोही , राजस्थान । रिपोर्ट किशन लाल , कार्तिक भील हत्याकांड के मामले में समस्त भील समाज के नेतृत्व में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन । कार्तिक भील के हत्यारों को फांसी की सजा,परिजनों को आर्थिक सहायता देने की रखी मांग तो वही सरकारी नौकरी,दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी रखी मांग । 1 दिसंबर को गुजरात के मेहसाणा में उपचार के दौरान शिवगंज निवासी कार्तिक भील की मौत के बाद जिले में करीब 7 दिन कलेक्टर परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहा और प्रशासन व लोगों के बीच…
सिरोही, राजस्थान, (हरीश दवे) सिरोही के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा । राज्य कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, जन चौपाल एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नाकामियों को उजागर किया । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व्यापी जन आक्रोश यात्रा में प्रदेश कांग्रेस सरकार को उसके जंगलराज, भ्रष्टाचार, कुशासन आदि मुद्दों पर घेरते हुए सिरोही विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भाजपा का आक्रोश यात्रा रथ आगे बढ़ता रहा जहां जगह -जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की विफलताओं को गिनाया।शुक्रवार को प्रातः 10 बजे सिरोही के समीप स्थित सारनेश्वर मंदिर धाम से यात्रा के…
शिवगंज /राजस्थान । पशुओं के रखरखाव के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाएं पशुपालक : लोढ़ा पालड़ी एम गांव के पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए उपलब्ध करवाए गए सिरोही नस्ल के बकरें । मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि पशुपालक पशुओं के रखरखाव के लिए परंपरागत तरीकों को अपनाकर अधिक अर्थ उत्पादन कर सकते है। विधायक लोढ़ा गुरुवार को पालड़ी एम स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से जनजाति उपयोजना के तहत बकरियों के नस्ल सुधार के लिए कलदरी, उत्तरा भागली एवं बडा वेरा के चयनित २० बकरी पालकों को सिरोही…
कनिष्ठ अभियंता पिण्डवाड़ा व शिक्षको ने किए निशुल्क स्वेटर वितरण । पिंडवाड़ा / राजस्थान । राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायदरा डामर फली बसंतगढ़ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्दी से जूझते देखकर स्थानीय विद्यालय के स्टाफ शनिराम गरासिया,कैलाश यादव,कैलाश माली, प्रकाश तेली, रमेश गरासिया एवं पिंडवाड़ा जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र चौधरी द्वारा विद्यालय के 135 बच्चो को स्वेटर वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी जुहारमल गर्ग बसंतगढ़ रहे।
साहित्यकार गुरुदीन वर्मा कालिदास सम्मान से सम्मानित। V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा (सिरोही), -पिण्डवाड़ा मे रहने वाले सिरोही जिले के सरकारी शिक्षक व मुलत बारां जिले के रहने वाले शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान द्वारा कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया है।साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि यह सम्मान उनको 30 अक्टूबर 022 को उज्जैन(मध्यप्रदेश) में पूर्णोदयसाहित्यिक संस्थान,सीतापुर(उत्तरप्रदेश) द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया है जो कार्यक्रम में उनके पैर के ऑपरेशन के कारण उनके द्वारा हिस्सा नहीं ले पाने के कारण उनको डाक द्वारा प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उनको…
सिरोही / राजस्थान । सेंटपॉल्स सिरोही की छात्राओं का राष्ट्र स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चयन । विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा जोधपुर के उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में स्थानीय सेंट पॉल्स सीनीयर सेकेंडरी स्कूल की दो बालिकाओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका राष्ट्रीय स्तर की मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में चयन हुआ है।विद्यालय के प्राचार्य फादर जोमी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के द्वारा पहले क्षेत्रीय स्तर पर जोधपुर में विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सेंट पॉल्स स्कूल…
सिरोही , राजस्थान । नेता प्रतिपक्ष कटारिया रहेंगे सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर । भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया दिनाक 10 दिसंबर शनिवार को सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा प्रदेश व्यापी कार्यक्रम जन आक्रोश यात्रा को लेकर कटारिया शनिवार को सुबह 10 बजे उदयपुर से प्रस्थान होकर सिरोही जिले में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।पुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार के…
सिरोही, राजस्थान। रिपोर्ट हरीश दवे , कार्तिक भील प्रकरण के धरनार्थी उठकर चले गए । जिला मुख्यालय के सरूपविलास परिसर रोजगार कार्यालय के सामने पिछले 8 दिन से मुआवजे ,भूखण्ड का पट्टा दिलवाने, मारपीट में शामिल अन्य 6 लोगो को गिरफ्तार करने ,मृतक कार्तिक भील के परिजनों को नोकरी देने व गिरफ्तारी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग को लेकर सिरोही कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विभिन्न संस्थाओं के लोग आज 8 वे दिन बिना किसी समझौते के अपने आप धरने से उठ कर चले गए । इन धरनार्थियों के साथ इस अवधि में एडमिनिस्ट्रेशन के…