माउंट आबू / सिरोही , राजस्थान ।
रिपोर्ट किशन लाल ,
कार्तिक भील हत्याकांड के मामले में समस्त भील समाज के नेतृत्व में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
कार्तिक भील के हत्यारों को फांसी की सजा,परिजनों को आर्थिक सहायता देने की रखी मांग तो वही सरकारी नौकरी,दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी रखी मांग ।
1 दिसंबर को गुजरात के मेहसाणा में उपचार के दौरान शिवगंज निवासी कार्तिक भील की मौत के बाद जिले में करीब 7 दिन कलेक्टर परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहा और प्रशासन व लोगों के बीच सहमति नहीं बनने पर और कार्तिक भील के हत्याकांड मामले में न्याय नहीं मिलने पर अभी भी लोगों पर आक्रोश देखने का मिलता हुआ नजर आ रहा है इसी कड़ी में आज माउंट आबू में भी समस्त भील समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपखंड कार्यालय में एकत्रित हुए ।

जहां आज 9 दिसंबर शुक्रवार को भील समाज की उपसरपंच अशोक भोपाजी के नेतृत्व में कार्तिक भील हत्याकांड के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी राहुल जैन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया वही समाज के लोगों ने कार्तिक भील के हत्यारों को फांसी की सजा और परिजनों को आर्थिक सहायता देने व सरकारी नौकरी और दोषी पुलिस अधिकारियों को प्रकाशित करने की भी मांग रखी इस दौरान पार्षद अलका कलमा पार्षद पंकज डगला,सलिल कालमा, आशीष डगला, जीतू मलियाना, अजय भाई, लक्ष्मण राणा मुकेश राणा दिनेश भील हनसाराम सुमित बड़ी संख्या में भील समाज के लोग मौजूद रहे
