Author: admin

माउंट आबू, १६ अप्रेल, किशनलाल V24 न्यूज, ज्ञान वही श्रेष्ठ जो चरित्र को भी श्रेष्ठ बनाये , ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में शिक्षक सम्मेलन का खुला सत्र । रोहतक महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी कुलपति प्रो. राजवीर सिंह ने कहा कि ज्ञान वही श्रेष्ठ होता है जो हमारे चरित्र को श्रेष्ठ बनाता है, मन को श्रेष्ठ व पवित्र बनाता है, जीवन को दिव्य बनाता है। समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करे। मूल्यरहित शिक्षा स्वयं ही अर्थ विहीन हो जाती है। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा शिक्षाविदों को मूल्यों का समावेश करने का मंत्र सीखना चाहिए। मूल्यों की पुर्नस्थापना के…

Read More

*जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है सरकार : लोढ़ा* – विधायक संयम लोढ़ा ने नगर पालिका में पीएम आवास के स्वीकृति पत्र का किया वितरण शिवगंज(हरीश दवे) , मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। यहीं वजह है कि पिछले चार सालों के दौरान सरकार ने विकास के कई आयाम स्थापित किए है। विधायक लोढ़ा शनिवार को नगर पालिका में १४६ पात्र परिवारों को पीएम आवास के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।विधायक लोढ़ा ने कहा कि गहलोत…

Read More

सिरोही स्थापना दिवस समारोह 2023 को लेकर प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया हुई। सिरोही(हरीश दवे),  सिरोही स्थापना दिवस समारोह उपलक्ष्य में प्रतिभा खोज 2023 मिस्टर एवं मिस सिरोही प्रतियोगिता 2023 एवं बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर  से गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल प्रातः 8 बजे तक निर्धारित की गई थी।       महाविद्यालय सिरोही के प्राचार्य डाॅ नवनीत कुमार वर्मा ने जानकारी देकर बताया  कि जिला मुख्यालय पर खंडेलवाल छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में 50 संभागीयों ने अपना ओडिशन दिया। आज गायन , नृत्य, वाद्य यंत्र, मिस्टर सिरोही…

Read More

जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने चोटिला स्कूल का किया औचक निरीक्षण। सिरोही(हरीश दवे) , जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने चोटिला की स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं शिक्षको से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा परखा एवं पोषाहार, कमरों में बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को देख  नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  

Read More

सिरोही(हरीश दवे) ’सिरोही स्थापना महोत्सव को शानदार व जानदार बनाने के लिए कलक्टर डॉ भवंरलाल ने सर्व समाज के प्रमुख लोगो से किया संवाद’ सिरोही शहर का 599 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों व शहर के सर्व समाज के लोगो के बीच संवाद हुआ।     संवाद में जिला कलक्टर डॉ भवंर लाल ने 21 अपे्रल की संध्या से शुरू होकर 23 अपे्रल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा व आयोजनों की जानकारी देकर कहा कि  यह आयोजन आमजन का अपना है इसलिए 36 कौम के नागरिक अपनी सहभागिता…

Read More

सिरोही (हरीश दवे) खरगोश ने जहां दिखाई थी वीरता वहीं रखी नींव , 1425 ई . में हुई सिरोही नगर की स्थापना, देंवनगरी सिरोही की स्थापना आखातीज की दूज को गुरुवार के दिन १४२५ ई. में हुई थी। तब राजपूतों में आखातीज पर शिकार से वर्षभर का शकुन देखा जाता था । इसमें खरगोश का शिकार ही अनिवार्य था । महाराव सहस्त्रमल भी परंपरा कायम रखने के लिए दूज को सारणेश्वर मार्ग के बिजोला की ओर करीब ५०० घुड़सवार तथा २५ लाऊरी श्वानों के साथ रवाना हुए। राजा का कारवां गुजरने के दौरान नर खरगोश झाडिय़ों से निकला और आबू…

Read More

आबूरोड,( सिरोही) *अपनी* *ढाणी* *में* *सड़क* *नहीं* *बनी* *तो* *ग्रामीणों* *ने* *खुद* *अपने* *हाथों* *में* *उठाई* *गैती* , *कुदाली* , *दिन* *रात* *बहा* *रहे* *पसीना* ।- अपनी ढाणी मे सड़क नहीं होने पर खुद जूटे अपने दम पर सड़क बनाने, दिन रात बहा रहे है पसीना । आबूरोड के जांबूडी ग्राम पंचायत की बोसा से खादरा फली तक सड़क नहीं होने पर स्वयं ग्रामीणों ने की श्रमदान के जरिए सड़क निर्माण की पहल की। गांव में आज भी कई ढाणियों तक सड़क की सुविधा नहीं है, लोग आजादी के बाद से अब तक पैदल सफर कर अपना गंतव्य तय करते…

Read More

V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा , *पिंडवाड़ा शिव सैनिकों ने संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाई। पिण्डवाड़ा – शिवसैनिको ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती धुमधाम से मनाई, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों का गहन ज्ञान रखने वाले भारत रत्न पूजनीय डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी का चिंतन और कर्म बहुत ही विशाल है शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के नेतृत्व में शिव सेना के पदाधिकारियों ने सिरोही रोड आम चौराहे पर बाबा साहेब की जयंती पर गरीबों को निशुल्क भोजन के पैकेट दानदाता श्री मनमोहन जी…

Read More

सिरोही(हरीश दवे) , अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने पेंशनर्स भवन में मनाई अम्बेडकर जयंती । अखिल भारतीय साहित्य परिषद सिरोही ईकाई के तत्वावधान में पेंशनर्स भवन सिरोही के कार्यालय में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। कैलाश जोशी ने अम्बेडकर के जीवन पर विस्तार से चर्चा की । साहित्य परिषद के जोधपुर प्रान्त के संगठन मंत्री की अध्यक्षता में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सिरोही ईकाई के चुनाव हुए । जिसमे राजेन्द्र सिंह राठौड को अध्यक्ष, खुशवंत माली को उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह सिंदल को सचिव एवम प्रदीप सिंह गोयल को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया…

Read More

सिरोही(हरीश दवे) भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धापुष्प चढ़ाएं । पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा समेत नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को किया नमन । भारतीय संविधान के शिल्पकार, बहुजन नायक, समाज सुधारक, दूरदर्शी, समाज के वंचित शोषित व महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे भारत रत्न श्रदेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पुष्पार्चन कर उन्हें सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया।शुक्रवार को मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर भाजपा नगर मंडल सहित पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ओबीसी मोर्चा और…

Read More