सिरोही(हरीश दवे) ,
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने पेंशनर्स भवन में मनाई अम्बेडकर जयंती ।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद सिरोही ईकाई के तत्वावधान में पेंशनर्स भवन सिरोही के कार्यालय में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। कैलाश जोशी ने अम्बेडकर के जीवन पर विस्तार से चर्चा की । साहित्य परिषद के जोधपुर प्रान्त के संगठन मंत्री की अध्यक्षता में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सिरोही ईकाई के चुनाव हुए । जिसमे राजेन्द्र सिंह राठौड को अध्यक्ष, खुशवंत माली को उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह सिंदल को सचिव एवम प्रदीप सिंह गोयल को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड को माला पहनाकर स्वागत किया गया । आज की सभा में गणपत सिंह देवडा, प्रदीप सिंह सिन्दल, नरेन्द्र सिंह चौहान, भवानी सिंह चौहान, नथाराम परमार, गुलाब सिंह राठौड, नरेन्द्र ओझा वगैरह साहित्य प्रेमी व साहित्य कार उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में भारतीय साहित्य परिषद ईकाई सिरोही के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत दिलीप सिंह परमार *दीपक* को श्रद्धांजलि दी गई।
