*जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है सरकार : लोढ़ा* –
विधायक संयम लोढ़ा ने नगर पालिका में पीएम आवास के स्वीकृति पत्र का किया वितरण
शिवगंज(हरीश दवे) ,
मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। यहीं वजह है कि पिछले चार सालों के दौरान सरकार ने विकास के कई आयाम स्थापित किए है। विधायक लोढ़ा शनिवार को नगर पालिका में १४६ पात्र परिवारों को पीएम आवास के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।विधायक लोढ़ा ने कहा कि गहलोत सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना प्रारंभ की थी। जिसके तहत प्रत्येक पेंशनर्स को पांच सौ रूपए प्रदान किए जाते थे। लेकिन बाद में भाजपा की सरकार आने के बाद इसमें एक भी रूपए की बढोतरी नहीं की। प्रदेश में गहलोत सरकार आने के बाद अब इसमें पांच सौ रूपए की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में गहलोत सरकार ने विकास के कई आयाम स्थापित किए है। विकास के कामों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी गई है।
सिरोही जिला जो कई वर्षो से विकास से अछूता था, पिछले चार सालों में रिकॉर्ड विकास के काम हुए है। इस अवसर पर विधायक ने चिरंजीवी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की ओर से प्रारंभ की गई यह योजना देश की पहली ऐसी योजना है जिसमें व्यक्ति को उपचार के लिए १० लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस योजना में दुर्घटना होने पर पांच लाख रूपए का क्लेम दिया जा रहा है। विधायक ने आम जन से चिरंजीवी योजना से जुडऩे तथा इसका लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक ने पीएम आवास के तहत स्वीकृत १४६ परिवारों को स्वीेकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, पार्षद जगवीरसिंह गोहिल, कस्तुर घांची, मालमसिंह, नारायणलाल परिहार, राजेन्द्रसिंह राठौड, सहवृत सदस्य राजेन्द्र कुमार सहित कई नागरिक उपस्थित थे।

